लाइव न्यूज़ :

पति की उम्र गलत बताकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पत्नी के पक्ष में उतरे निक जोनस ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 4, 2019 11:23 IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है. निक जोनस से शादी के बाद वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. हाल ही में अपने एक पोस्ट की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गई.

Open in App

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है. निक जोनस से शादी के बाद वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. हाल ही में अपने एक पोस्ट की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गई. 

 प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक पिक्चर को शेयर करते हुए लिखा - "गर्व की बात है जब आप 27 साल की उम्र में अपना टकीला खरीद लेते हो."फिर क्या था ट्रोलर्स को मौका चाहिए था प्रियंका को ट्रोल करने का. दरअसल प्रियंका ने अपने पोस्ट पर पति की उम्र 27 बताई जबकि निक अभी 26 साल के हैं और 16 सिंतबर को 27 साल के होंगे. 

लेकिन पत्नी को ट्रोल होते हुए निक से देखा नहीं गया और प्रियंका के सपोर्ट में उतर आए. निक ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपनी इंस्टास्टोरी पर एक फनी मीम शेयर किया. इस मीम में  बताया गया कि दो हफ्ते बाद  निक जोनस का  बर्थडे हैं और प्रियंका चोपड़ा को ये बात पता है. इतना ही नहीं निक ने प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट किया - मेरी ब्यूटीफुल डेट. हाल ही में  निक जोनस ने अपना 'विला वन टकीला' लॉन्च किया है. 

आपको बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी. दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में  बहुत ही शाही अंदाज़ में हुई थी . निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद बॉलीवुड फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ  फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भी लीड रोल में है. 

 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?