लाइव न्यूज़ :

ब्लैक बिकनी में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस का ये हॉट अंदाज देख फैंस हो जाएंगे दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2019 10:52 IST

देसी गर्ल की हाल ही में कुछ हॉट लुक की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें वह बिकनी में नजर आ रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। जिसके बाद से एक्ट्रेस अक्सर पति से साथ की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

देसी गर्ल की हाल ही में कुछ हॉट लुक की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका इन दिनों पति निक और उनके परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। जिस दौरान वह ब्लैक बिकनी में नजर आई हैं। वह इस लुक में काफी हॉट लग रही थीं। एक्ट्रेस बिकनी में पति के साथ साउथ बीच पर मस्ती करती दिखी हैं।

प्रियंका अपनी छोटी काली बिकिनी में फैंस को अपनी तरफ खींचनें में एक बार फिर से कामयाब रही हैं। इस दौरान उनके साथ निक के भाई की पत्नी सोफी भी बिकनी में दिखीं ।

ये फोटो सोमवार की बताई जा रही हैं, ऐसा पहली बार नहीं जब देसी गर्ल टू पीस में नजर आई हों। हाल ही में वह अपने हनीमून पर भी बिकनी में नजर आई थीं। प्रियंका हमेशा से ही अपने खास अंदाज के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में जानी जाती हैं। 

पति को करती हैं ये मैसेज

प्रियंका  हाल ही में एंडी कोहेन के शो वॉच व्हाट हैपेन्स लाइव विद एंडी कोहेन के शो पर नज़र आईं थी।इस शो पर उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की और शो के 'I Do's और I Don'ts' राउंड पर हिस्सा लिया।  इसी दौरान प्रियंका से होस्ट कोहेन नेएक अजीब सा सवाल किया। 

होस्ट ने पूछा कि क्या वह लॉन्ग डिस्टेंस कपल के बीच सेक्सटिंग (सेक्स मेसेज) या फेसटाइम सेक्स में यकीन करती हैं? तो उन्होंने कहा कि हां क्यों नहीं? इसके बाद जब होस्ट ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी निक जोनस को सेक्स मेसेज भेजे, तो इस पर पहले प्रियंका ने 'ना' में जवाब दिया, लेकिन तुरंत ही कहा कि एक बार मैंने कोशिश की थी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?