लाइव न्यूज़ :

शाही अंदाज में हुआ प्रियंका-निक का संगीत, इस गाने पर थिरका कपल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 1, 2018 12:14 IST

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मजवाने वाली प्रियंका चोपड़ा आखिरकार शादी करने कर रही हैं।

Open in App

साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी हो रही हैं। ऐसे में प्रियंका का शुक्रवार को जोधपुर में संगीत हुआ है।

 पिंकविला की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत सेरेमनी उम्मेद भवन पैलेस होटल के पुराने लॉन में हुआ था।जैसा की पहले से ही पता है प्रियंका के संगीत को गणेश हेगड़े द्वारा कोरियोग्राफ किया है। ऐसे में खबर के अनुसार ये संगीत पैलेस में खुले में  विशाल मंच पर किया गया है। ये संगीत रात 9:00 बजे शुरू हुआ।

 इस शाम की थीम 'ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर' थी और इसी थीम के मुताबिक, पूरी सजावट की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, संगीत का फंक्शन खुले में आयोजित किया गया और पूरे एरिया को भव्य लाइटों और मोर पंखों से सजाया गया। प्रियंका और निक ने कई हिंदी और पंजाबी गानों पर डान्स किया।इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के अपनी ही फिल्म के गाने तूने मारी एंट्री दिल में बजी... गाने पर निक के साथ डांस किया है।

देसी गर्ल की आज क्रिश्चियन और कल (2 दिसंबर ) हिंदू रीति रिवाज से शादी होगी। प्रियंका-निक की शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश के मेहमान भी खूब उत्साहित हैं। तीन हेलीकॉप्टर भी एयरपोर्ट पर रहेंगे, जो खास मेहमानों को वहां से सीधे उमेद भवन ले जाएंगे। अंबानी परिवार अपने चार्टर से जोधपुर पहुंच रहा है। इन मेहमानों के लिए उमेद भवन पैलेस में 64 कमरे बुक कराए हैं तो अजीत भवन के भी 65 रूम में मेहमान ठहरे हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया