लाइव न्यूज़ :

प्रिया प्रकाश के वायरल वीडियो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- आँख मारना इस्लाम में हराम है

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 9, 2018 11:50 IST

फिल्म ‘ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)’ से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ हैदराबाद के दो लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। 'वायरल गर्ल' के नाम से चर्चा में आई मलयालम फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की मुश्किलें बढ़तीं जा रहीं हैं। उन पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप है। दरअसल फिल्म ‘ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)’ से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ हैदराबाद के दो लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

इन दो लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए फिल्म के गाने ‘मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)’ को हटाने की मांग की है।

इस गाने में प्रिया प्रकाश अपने सहपाठी को आंख मारती हुई नजर आ रहीं हैं। याचिका में कहा गया है कि इस्लाम में आंख मारना हराम है। बता दें कि इससे पहले भी प्रिया प्रकाश वारियर और फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ कुछ मुस्लिम संगठन पुलिस और कोर्ट में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रिया प्रकाश और मलयालम फिल्म 'ओरू अडार लव' के निर्माता के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद प्रिया प्रकाश ने फिल्म के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

बता दें कि प्रिया प्रकाश अपनी डेब्यू मलयालम फिल्म 'ओरू ओडार लव'  में एक स्टूडेंट के किरदार में हैं। इस फिल्म के गाने 'मानिका मलयारा पूवी' ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया। इस गाने में प्रिया प्रकाश के आंख मारने वाले सीन ने सोशल मीडिया पर वह रातों-रात पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गई थी।

इस गाने को हटाने की मांग

टॅग्स :प्रिया प्रकाश वारियरसुप्रीम कोर्टइस्लाममुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष