लाइव न्यूज़ :

देश में कई जगह कैंसल हुए प्रभास की फिल्म Saaho के मॉर्निंग शो, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

By मेघना वर्मा | Updated: August 30, 2019 16:37 IST

रिपोर्टस की मानें तो साहो फिल्म दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, उज्जैन जैसे कई शहरों में मॉर्निंग शो को कैंसिल करना पड़ा। सोशल मीडिया पर प्रभास के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास की फिल्म 'साहो' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।फिल्म को अभी तक मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर ठीक-ठाक रिव्यू मिला है।

बीते कई महीनों से प्रभास की फिल्म साहो के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सिर्फ यही नहीं साहो फिल्म के लिए लोगों ने कई दिनों पहले से अपनी प्री-बुकिंग भी करवा रखी थी। 30 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को देखकर जहां लोगों ने इसे पसंद किया है वहीं देश में कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां साहो फिल्म के पहले शो को कैंसिल कर दिया गया। 

ये खबर प्रभास के सभी फैंस के लिए निराश करने वाली थी। एनबीटी की खबर की मानें तो देश के कई शहरो में साहो के मॉर्निंग शो को बिना कारण बताए ही कैंसिल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में शुक्रवार सुबह तक फिल्म के प्रिंट पहुंचे ही नहीं। इसीलिए कई मॉर्निग शोज को कैंसिल कर दिया गया।

रिपोर्टस की मानें तो दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, उज्जैन जैसे कई शहरों में मॉर्निंग शो को कैंसिल करना पड़ा। सोशल मीडिया पर प्रभास के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। किसी ने टिकट ईश्यू की बात कही तो किसी ने थिएटर पर गुस्सा निकाला।

बताया जा रहा है कि साहो फिल्म हिंदी वर्जन के साथ आई है। वहीं कई सारे बड़े थिएटर में इसके पहले शो के कैंसिल होने का मुख्य कारण 2000 प्रिंट्स के लेट डिलिवरी को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रिंट लेट मिलने की वजह से शो में देरी हुई।

फिल्म की बात करें तो अभी तक साहो का रिव्यू ठीक-ठाक ही रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन साहो की कमाई 8.5 करोड़ रुपये कमा सकती है।

टॅग्स :साहोप्रभासश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?