लाइव न्यूज़ :

इन एक्ट्रेस के दीवाने हैं प्रभास, ये फिल्म हैं फवरेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2019 17:27 IST

प्रभास की फिल्म साहो हाल ही में पर्दे पर रिलीज होने वाली है। प्रभास हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे।

Open in App

कपिल शर्मा का शो द कपिल शो फैंस के बीच खासा पसंद किया जाता है। शो में आए दिन फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार्स पहुंचते रहते हैं। इस हफ्ते शो में आगामी फिल्म साहो की स्टार कास्ट पहुंचने वाली है। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की है।

हाल ही में शो में कपिल शर्मा श्रद्धा कपूर और प्रभास के साथ मस्ती की हैं। इस दौरान कपिल ने प्रभास से कुछ सवाल भी किए हैं जिनका जवाब एक्टर ने अपने ही अंदाज में दिया है।

इस दौरान कपिल और अर्चना पूरण सिंह ने प्रभास से कई सवाल किए हैं। अर्चना ने प्रभास से पूछा कि वह ब़ॉलीवुड की फिल्में देखते हैं इस पर एक्टर ने कहा कि हां कुछ कुछ। तो अर्चना ने पूछा आपकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है। प्रभास ने यहां बताया कि आमिर खान की दंगल और अमिताभ बच्चन की शोले उनको खासा पसंद है।

इसके बाद उनसे फेवरेट स्टार्स के बारे में पूछा गया तो प्रभास ने बताया कि पसंदीदा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ हैं। जबकि फेवरेट एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान को बताया है।

प्रधानमंत्री बनने पर प्रभास ने कहा

पिल से कहा कि अपके फैंस जानना चाहते हैं कि अगर एक दिन के लिए आपको प्रधानमंत्री बनाया जाए तो आप क्या करेंगे। इस पर प्रभास अपने ही अंदाज में जवाब देते हैं वह कहते हैं वह इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद कर देंगे। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।

 इसके अलावा भी कपिल ने प्रभास से सवाल किए हैं। इतना ही नहीं चुटकी लेते हुए कपिल ने कहा कि  जिस फिल्म में प्रभास  होंगे उसमें चोरी 2,000 करोड़ रुपये की ही होगी क्योंकि अगर 10 करोड़ की चोरी रखेंगे तो डायरेक्टर कहेगा कि 100 करोड़ तो हमारा एक्टर ही ले रहा है, ऐसे में चोरी भी बड़ी होनी चाहिए। 

इस दौरान कपिल ने श्रद्धा से पूछा कि सुना है कि किसी भी फिल्म के रिलीज से पहले आपतो पेट खराब हो जाता है क्या ये सच है इस पर एक्ट्रेस हामी भर देती हैं। इतना साफ है कि जब साहो की टीम कपिल शर्मा के शो में पहुंचेगी तो जमकर मस्ती करेगी। साहो की बात करें तो ये फिल्म एक्शन रोमांस और थ्रिलर पर बनी है। फिल्म के ट्रेलर और गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म 30 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :साहोप्रभासकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल