लाइव न्यूज़ :

Adipurush Trailer: दुनियाभर के 70 देशों में रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का ट्रेलर, यहां देखें इसकी झलक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2023 15:18 IST

Adipurush trailer released: फिल्म वैश्विक स्तर पर 16 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह, देवदत्त नागे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं, जिन्हें बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला हैं। वहीं फिल्म को विपुल भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म के ट्रेलर को एक साथ दुनिया भर के 70 देशों में रिलीज किया गया है।हैदराबाद में प्रभास के फैन्स के लिए ट्रेलर की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था।

Adipurush trailer released: प्रभास और कृति सेनन अभिनीत साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर आखिरकार सामने आ चुका है। फिल्म का एक साथ 5 भाषाओं में ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही प्रभास के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब उन्हें फिल्म की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म वैश्विक स्तर पर 16 जून को रिलीज होगी। आदिपुरुष में सैफ अली खान, सनी सिंह, देवदत्त नागे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं, जिन्हें बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं फिल्म को विपुल भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है।

फिल्म की भव्यता को बनाए रखने के लिए इस खास मौके को दो दिनों तक उत्सव की तरह मनाया गया। जहां ट्रेलर लॉन्च से ठीक एक दिन पहले हैदराबाद में प्रभास के फैन्स के लिए ट्रेलर की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, वहीं मंगलवार मुंबई में फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया जिसमें स्टार कास्ट, निर्देशक और निर्माता सभी शामिल हुए।

आदिपुरुष के ट्रेलर को एक साथ दुनिया भर के 70 देशों में रिलीज किया गया। 'आदिपुरुष' के ट्रेलर में खूबसूरत विजुअल्स, लुभावने सीक्वेंस और कलाकारों की एक शानदार टुकड़ी मौजूद है। इसके भव्य विजुअल फिल्म दर्शकों को एक पौराणिक दुनिया में ले जाती है , जो लगभग एक पेंटिंग की तरह है, जिसे बड़े पर्दे पर जीवंत किया गया है।

यह फिल्म भारतीय इतिहास के एक सुनहरे अध्याय को फिर से दिखाती है और पहले से ही दिलचस्म कहानी में प्रामाणिकता और भव्यता के साथ इसे और खास बनाती है।

टॅग्स :प्रभासकृति सेननसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस