लाइव न्यूज़ :

सनी लियोन के बाद बिग बॉस के घर में एंट्री लेगी ये पोर्न स्टार, गे और लेस्बियन भी होंगे घर के मेम्बर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 11:27 IST

यदि ऐसा होता है तो शांति दूसरी ऐसी पोर्न स्टार होंगी जो बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। 

Open in App

मुंबई, 19 जून: टीवी के कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस' सीजन 12 इन दिनों चर्चा का चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस शो का 12वां सीजन काफी मजेदार होने वाला है। खबर है कि पोर्न स्टार से अभिनेत्री बनी सनी लियोन के बाद एडल्ट स्टार शांति डायनामाइट को बिग बॉस सीजन 12 में देखा जाएगा । यदि ऐसा होता है तो शांति दूसरी ऐसी पोर्न स्टार होंगी जो बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। 

बता दें कि सनी लियोन के आने से शो की टीआरपी बढ़ गई थी। सनी देखते ही देखते बेहद पॉपुलर हो गई थी। बिग बॉस शो में आने के बाद से ही उन्हें बॉलीवुड की कई फिल्मों में आने के ऑफर्स मिले।  

बता दें कि शांति भारतीय मूल की ब्रिटिश पोर्न स्टार हैं। उनका रियल नेम सोफिया वासिलिएडु है। शांति का जन्म युगांडा में हुआ और वह Top 50 Sexiest Women of Asia की लिस्ट में आ चुकी हैं। इस लिस्ट को ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई ने प्रकाशित किया था।

बिग बॉस सीजन 12 में इस बार काफी कुछ अलग होने वाला है। इस बार शो के कंटेस्टेंट को उनके किसी एक पसंदीदा शख्स के साथ घर के भीतर जाने की परमिशन होगी। वैसे इससे पहले घर में रहने वाले सभी सदस्य अकेले ही घर के भीतर जाते रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स इस बार घर में बोल्डनेस का तड़का लगाने वाले हैं। ऐसी भी खबर है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल की भी घर में एंट्री होगी। 

पोर्न स्टार शांति ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके फेवरेट एक्टर सलमान खान हैं। बिग बॉस सीजन 12 से पहले सीजन 8 में भी उनके घर में आने की चर्चा थी।    

टॅग्स :बिग बॉससनी लियोन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?