लाइव न्यूज़ :

पूजा बेदी ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर कसा तंज, लिखा-लोकतंत्र पर खतरे के बाद....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 3, 2020 19:00 IST

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के ट्विटर छोड़ने के फैसले को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देपूजा बेदी ने हाल ही में ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा हैपूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट कर हर किसी को हैरान कर दिया है। उनका ट्वीट लाखों देशवासियों का दिल दुखाने वाला था। मोदी ने सोमवार शाम एक ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया कि वह इस रविवार को सोशल मीडिया छोड़ने का विचार कर रहे हैं। मोदी के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड सेलेब्स लेकर आम जनता के जमकर रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। इसी लिस्ट में एक्ट्रेस पूजा बेदी भी शामिल हो गई हैं।

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। वह बीजेपी के अच्छे और बुरे हर के पक्ष पर बात करती नजर आती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि क्या अब सोशल मीडिया पर बैन लग जाएगा। 

पूजा बेदी  ने पीएम मोदी  के सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, हे भगवान! मुझे आश्चर्य होता है अगर इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि हम सब भी सोशल मीडिया छोड़ दें? क्या लोकतंत्र पर खतरे के बाद अब सोशल मीडिया पर अगला बैन होगा? आप में से कितने लोगों को इस बात से फर्क नहीं पडे़गा कि एक दिन आप जागें और आपके एक हजार रुपये के नोट की तरह सोशल मीडिया भी आपकी जद से बाहर हो जाए? पूजा बेदी के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग इस ट्वीट पर अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोशल मीडिया को छोड़ने का फैसला लेते हुए ट्वीट किया था, इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोड़ने की सोच रहा हूं। आप सभी को आगे जानकारी दूंगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता है। ट्विटर पर पीएम मोदी  के 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं। जबकि डोनाल्ड ट्रंप के 73.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने से सभी को झटका लगा है। 

टॅग्स :पूजा बेदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?