प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने का गंभीर आरोप, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 11, 2020 01:27 PM2020-02-11T13:27:11+5:302020-02-11T13:27:11+5:30

पूजा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती रहती रहती हैं।

pooja bedi support priyanka gandhi for accuses bjp on reservation | प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने का गंभीर आरोप, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने का गंभीर आरोप, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

Highlightsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब राजनीति में सक्रिय हो गई हैंप्रियंका ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। वह हर एक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। प्रियंका ने नियुक्तियों और पदोन्नतियों में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है।

अब इसको  बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जवाब दिया है। पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पूजा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती रहती रहती हैं।

पूजा बेदी ने प्रियंका गांधी का स्पोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि बीजेपी कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है। अगर हम एक भारत मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। यह कदम  निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है।


पूजा ने आगे लिखा है कि यह आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती। पूजा बेदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आरक्षण को लेकर उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकारें नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं हैं तथा पदोन्नति में आरक्षण का दावा कोई मौलिक अधिकार नहीं है।

Web Title: pooja bedi support priyanka gandhi for accuses bjp on reservation

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे