लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना,लिखा- PM मोदी कभी भी आतंकी प्रज्ञा को दिल से माफ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2019 15:23 IST

भोपाल से बीजेपी सांसद और मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के लिए नामित किए जाने पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतहसीन पूनावाला कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता है। हाल ही में तहसीन बिग बॉस में नजर आए थे।

तहसीन पूनावाला कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता है। हाल ही में तहसीन बिग बॉस में नजर आए थे। बिग बॉस के बाद से वह जमकर ट्रेंड में हैं।तहसीन ने बिग बॉस के घर में कोई खास कमाल नहीं कर पाया यही कारण है कि वह घर से बाहर हो गए हैं। अब तहसीन ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  हाल ही में तहसीन ने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है।

भोपाल से बीजेपी सांसद और मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को  रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के लिए नामित  किए जाने पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंध में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने ट्वीट करके प्रज्ञा ठाकुर की क्लास लगाई है।

ऐसे में तहसीन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि तथ्य यह है कि आतंकी मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा जी अब रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में होंगी यह दिखाता है कि पीएम मोदी जी (PM Modi) के न्यू इंडिया में कुछ भी सही नहीं है।हालांकि, मोदी जी कभी भी 'आतंकी प्रज्ञा' को दिल से माफ नहीं करेंगे। हमारे पीएम का एक और झूठ।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत के महान राजनेता जवाहरलाल  नेहरू की याद में। कल्पना करें कि अगर नेहरूजी की जगह मोदीजी देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो चीजें कैसी होतींःएक अवैज्ञानिक राष्ट्र,खोखले संस्थान,जिंदगी और कानून के लिए कोई मायने नहींअसफल अर्थव्यवस्था!हम नेहरू की डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) में नहीं, मोदी की मोबोक्रेसी (भीड़तंत्र) में होते।

तहसीन ने हाल ही में वाइल्ड कार्ड के रूप में शो के अंदर  एंट्री की थी। तहसीन ने बिग बॉस को जीतने का दावा भी किया था। लेकिन तहसीन पहले ही हफ्ते में घर से बाहर हो गए थे। तहसीन की घर के अंदर असिम रियाज के साथ जमकर बहस भी हुई थी। हालांकि वह बिग बॉस में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए  थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस