लाइव न्यूज़ :

बुरे वक्त में लोग एक-दूसरे से गहरा रिश्ता बना लेते हैं: निर्देशक एन्थोनी मारस

By भाषा | Updated: November 30, 2019 14:00 IST

मारस ने पीटीआई - भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा , “ हमले के बाद कही जाने वाली बहुत सी बातों में से एक यह है कि ‘ मुंबई एक है , भारत एक है ’ । इसने लोगों को साथ खड़ा कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे 'होटल मुंबई' फिल्म के निर्देशक एन्थोनी मारस का मानना है कि 26/11 जैसी त्रासदी का सामना करने के लिए लोग एकसाथ आते हैं। ग्यारह साल पहले आज के दिन 26/11 के आतंकी हमले का अंत ऑपरेशन ब्लैक टॉर्नेडो के साथ हुआ था जिसमें ताज होटल में हमलावरों को मार गिराया गया था।

 'होटल मुंबई' फिल्म के निर्देशक एन्थोनी मारस का मानना है कि 26/11 जैसी त्रासदी का सामना करने के लिए लोग एकसाथ आते हैं। ग्यारह साल पहले आज के दिन 26/11 के आतंकी हमले का अंत ऑपरेशन ब्लैक टॉर्नेडो के साथ हुआ था जिसमें ताज होटल में हमलावरों को मार गिराया गया था।

ऑस्ट्रेलियाई फिल्मकार ने कहा कि उनके लिए मुंबई के लोगों की भावनाओं को समझने का यह सुनहरा अवसर था जो विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद की किरण देखते हैं। मारस ने पीटीआई - भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा , “ हमले के बाद कही जाने वाली बहुत सी बातों में से एक यह है कि ‘ मुंबई एक है , भारत एक है ’ । इसने लोगों को साथ खड़ा कर दिया। मुझे लगता है कि मानव मनोविज्ञान में यह है कि बुरे वक्त में लोग एक-दूसरे से गहरा रिश्ता बना लेते हैं।”

निर्देशक ने कहा कि उनके अनुसंधान के दौरान वह यह जानकर आश्चर्यचकित थे कि किस प्रकार 2008 के हमले में बचे हुए लोगों में आत्मबोध जग गया था। उन्होंने कहा कि हमले से गुजरने के बाद अमेरिका के एक धनी बैंकर ने नौकरी छोड़कर सहिष्णुता और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए परोपकारी और गैर सरकारी संस्था खोल ली थी। मारस ने कहा कि हमले के दो साल बाद ही ताज महल पैलेस होटल के स्टाफ द्वारा दोबारा होटल खोल देना यह दिखाता है कि वे उस भयानक घटना के बाद और ज्यादा मजबूत हुए। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार