लाइव न्यूज़ :

वीना मलिक पर एक्ट्रेस महिका शर्मा का हमला, कहा-उनके जैसे लोग अपने देश का नाम डूबे रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 12:13 IST

वीना मलिक की बदजुबानी का टीवी एक्ट्रेस महिका शर्मा ने करारा जवाब दिया और उन्हें खरी खरी सुनाई.

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान 2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से मजह 2.1 किलोमीटर दूर था तभी लैंडर से संपर्क टूट गयापूरी दुनिया में जब भारत के इस प्रयास की तारीफ हो रही है तब पड़ोसी पाकिस्तान अपनी नीच हरकतों से बाज नहीं आ रहा है

चंद्रयान 2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से मजह 2.1 किलोमीटर दूर था तभी लैंडर से संपर्क टूट गया. पूरी दुनिया में जब भारत के इस प्रयास की तारीफ हो रही है तब पड़ोसी पाकिस्तान अपनी नीच हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पहले पाकिस्तान के एक मंत्री फवाद चौधरी ने मिशन का मजाक उड़ाया और उसके बाद अभिनेत्री वीना मलिक ने भी बदजुबानी की. वीना मलिक की इस बदजुबानी का टीवी एक्ट्रेस महिका शर्मा ने करारा जवाब दिया और उन्हें खरी खरी सुनाई. महिका ने कहा कि भारत पर कमेंट करके वीना मलिक पाकिस्तान से एक भी मिशन ना भेजे जाने की भड़ास निकाल रही हैं.

महिका शर्मा ने एक बयान में कहा, ''वीना मलिक एक बिना दिमाग वाली इंसान हैं, उनके जैसे लोग अपने देश का नाम डुबे रहे हैं. भारत के लिए उल्टा सीधा बोलकर वो अपनी भड़ास निकाल रही हैं क्योंकि पाकिस्तान ने अभी एक भी मिशन नहीं भेजा है. पाकिस्तान पूरी तरह चीन पर निर्भर जो जल्द ही उन पर राज करने वाला है.''

मलिक को लताड़ लगाते हुए महिका ने आगे कहा, ''वीना मलिक को अपने 'स्वयंवर' का वो वीडियो याद रखना चाहिए जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे भारत ने पैसा और शोहरत कमाने में उनकी मदद की. उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि भारत ने उन्हें आजादी दिलाई. अब वो 'हमारी बिल्ली, हम ही से म्याऊं' वाली हरकतें कर रही हैं.''

बता दें कि वीना मलिक ने भारत में कुछ फिल्मों में काम किया है और वो कल्रस के शो 'बिग बॉस' में भी नजर आईं थीं. वहीं खबरों की माने तो जल्द शुरू होने वाले बिग बॉस के नए सीज़न में अभिनेत्री महिका शर्मा नजर आ सकती हैं. वहीं चंद्रयान 2 को लेकर इसरो ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है, वह लगातार लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है. इस वक्त पूरा भारत अपने देश के वैज्ञानिकों के साथ है और उनके लिए दुआएं मांग रहा है.

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?