गर्दा उड़ाने आ रहा पवन सिंह का नया सॉन्ग, एक्टर ने जारी किया हॉट पोस्टर; फैन्स के छूटे पसीने
By अंजली चौहान | Updated: June 3, 2025 15:25 IST2025-06-03T15:19:26+5:302025-06-03T15:25:30+5:30
Bhojpuri New Song: पवन सिंह के फैन्स ने वीडियो पर ढेरों कमेंट्स और लाइक किए हैं।

गर्दा उड़ाने आ रहा पवन सिंह का नया सॉन्ग, एक्टर ने जारी किया हॉट पोस्टर; फैन्स के छूटे पसीने
Bhojpuri New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना जल्द रिलीज होने वाला है। पवन सिंह के लोकप्रियता इतनी है कि उन्हें फैन्स इस नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पवन सिंह ने अपने नए गाने की ताजा अपडेट जारी करते हुए पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है।
पवन सिंह का अपकमिंग सॉन्ग
पवन सिंह ने अपने फैन्स को खुशखबरी देते हुए नए गाने का पोस्ट शेयर किया। इस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते ही यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया है। पोस्टर में पवन और चांदनी सिंह की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है।
पवन सिंह के इस नए गाने का नाम ”सुनs ए राजा” है। इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं वीडियो में चांदनी सिंह पवन सिंह के साथ नजर आएंगी। "सुन अ राजा" एक रोमांटिक ट्रैक है।
पोस्टर के जारी होते ही फैन्स इसके हिट होने की बात कर रहे है। पवन सिंह के फैन्स ने वीडियो पर ढेरों कमेंट्स और लाइक किए हैं।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े अभिनेता है। फैन्स उन्हें खूब प्यार देते हैं। लेकिन कई बार पवन सिंह विवादों में रहे हैं। हालिया विवाद मॉडल मोनिका मिश्रा के साथ हुआ। जब उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो में दिखने वाली मॉडल मोनिका मिश्रा के प्रति खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया।
पवन ने सबके सामने कह दिया था कि सालों बाद वो किसी के लिए इतने पागल हुए हैं और वो मोनिका मिश्रा हैं। इसके बाद नेटिजंस ने पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया। बहरहाल, फैंस पवन सिंह के नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।