Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी ने मचाई धूम, यू-ट्यूब पर छा गया भोजपुरी का ये रोमांटिक गाना

By अमित कुमार | Published: August 27, 2020 02:51 PM2020-08-27T14:51:51+5:302020-08-27T15:04:23+5:30

भोजपुरी फिल्म के गाने यू-ट्यूब मीडियम पर काफी पोपुलर होते है। इन दिनों पवन सिंह और मोनालिसा का एक गाना काफी ट्रेंड कर रहा है।

Pawan Singh Monalisa Ziddi Aashiq Bhojpuri Song Viral on youtube | Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी ने मचाई धूम, यू-ट्यूब पर छा गया भोजपुरी का ये रोमांटिक गाना

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा वीडियो। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsगाने में साड़ी पहनकर मोनालिसा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबरदस्त डांस के साथ-साथ दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'जिद्दी आशिक' का है।

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और मोनालिसा का एक गाना इन दिनों तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। भोजपुरी गाना 'फट जाई चोली हो' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। जबरदस्त डांस के साथ-साथ दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। 

गाने में साड़ी पहनकर मोनालिसा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने का म्यूजिक भी शानदार है, जो आपको अंत तक बांधने का काम करती है। इस गाने को विनस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया। इस गाने को पवन सिंह और अल्का झा ने गाया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'जिद्दी आशिक' का है।

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा वीडियो

खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 2,99,484 व्यूज़ मिल चुके हैं। मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी 'गदर', 'जान लेबू का हो', 'सइयां दिलवा मांगेले', 'जिद्दी आशिक' और 'बनारसवाली' में एक साथ पहले भी धमाल मचा चुकी है। इससे पहले पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है' रिलीज कर दिया गया था। रिलीज होते ही फैंस के बीच गाने को लेकर अभी तक जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। 

लॉलीपॉप लागेलू ने पवन सिंह को दिलाई पहचान

महज 11 वर्ष की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया। 

Web Title: Pawan Singh Monalisa Ziddi Aashiq Bhojpuri Song Viral on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे