Pawan Kalyan Wife: बेटे के लिए पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमला मंदिर में बाल किए अर्पित, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2025 15:32 IST2025-04-14T15:29:10+5:302025-04-14T15:32:00+5:30
Pawan Kalyan Wife: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने रविवार को तिरुमला मंदिर में अपने बाल अर्पित किए।

file photo
Pawan Kalyan Wife: अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने रविवार को तिरुमला मंदिर में अपने बाल अर्पित किए। उनका सबसे छोटा बेटा मार्क सिंगापुर में एक स्कूल में लगी आग में घायल हो गया है। अपने बेटे की सुरक्षा के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए पवन कल्याण की पत्नी अन्ना भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए तिरुमाला गईं। तिरुमाला में अन्ना के सिर मुंडवाने की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने भी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उल्लेख किया गया कि अन्ना ने मंदिर की अपनी यात्रा के बाद अपने बाल दान कर दिए। उन्होंने हाल में सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की घटना के बाद अपने बेटे की सलामती के लिए यह मन्नत मांगी थी।
శ్రీవారికి తలనీలాలు సమర్పించుకున్న శ్రీమతి అన్నా కొణిదెల గారు
— JanaSena Party (@JanaSenaParty) April 13, 2025
• పద్మావతి కళ్యాణకట్టలో సామాన్య భక్తులతో కలిసి తలనీలాల సమర్పణ
• టీటీడీ నిబంధనల ప్రకారం డిక్లరేషన్ పత్రాలపై సంతకం
అగ్ని ప్రమాదం జరిగిన సమయంలో ఆ కలియుగ ప్రత్యక్ష దైవం శ్రీ వెంకటేశ్వరస్వామి వారిని తలచుకున్న వెంటనే… pic.twitter.com/zG97x7WuEj
दंपति का बेटा मार्क शंकर हाल में सिंगापुर में एक ‘समर कैंप’ में भाग लेने गया था और इस दौरान आग लगने की घटना में बाल-बाल बच गया। यह घटना आठ अप्रैल को हुई थी, जिसमें शंकर के हाथ और पैर झुलस गए थे। जनसेना पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "परंपरा को ध्यान में रखते हुए अन्ना ने पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल अर्पित किए और अनुष्ठान में भाग लिया।"