लाइव न्यूज़ :

Pathaan Trailer Released: 25 जनवरी को सिनेमाघरों में, 2018 के बाद पर्दे पर दिखेंगे किंग खान, विजय-राम चरण ने तमिल -तेलुगु भाषा में ‘पठान’ का ट्रेलर जारी किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2023 15:00 IST

Pathaan Trailer Released: फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर जारी किया। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत डिंपल कपाड़िया के वॉयसओवर से होती है।शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Pathaan Trailer Released: लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम-स्टारर पठान ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत डिंपल कपाड़िया के वॉयसओवर से होती है।

सुपरस्टार शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। यह 2023 की पहली बड़ी रिलीज होगी जो 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म का दो मिनट 34 सेकंड का ट्रेलर मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया के चरित्र को ‘‘ अब पठान के वनवास का टाइम खत्म हुआ’’ कहते सुना जा सकता है। शाहरुख खान फिल्म में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे।

ट्रेलर में उन्हें ‘‘पार्टी पठान के घर रखोगे, तो मेहमान नवाज़ी के लिए पठान तो आएगा और पटाखे भी लाएगा’’ कहते सुना जा सकता है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय और राम चरण ने तमिल और तेलुगु भाषा में ‘पठान’ का ट्रेलर जारी किया। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषा में रिलीज होगी।

फिल्म में अभिनेता सलमान खान भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। ऐसी खबरें हैं कि ‘यशराज फिल्म्स’ अपनी कुछ जासूसी फिल्मों को जोड़कर ‘स्पाई वर्ल्ड’ बनाना चाहता है। इसमें सलमान की ‘टाइगर 3’ भी शामिल है, जिसके इस साल के अंत में रिलीज होनी की संभावना है। इसमें शाहरुख अपने पठान के किरदार में एक अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

टॅग्स :शाहरुख खानदीपिका पादुकोणजॉन अब्राहमडिंपल कपाड़िया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?