लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अली जफर ने मीशा के खिलाफ लिया एक्शन, ठोका 100 करोड़ की मानहानि का दावा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2018 16:48 IST

पाकिस्तान के एक्टर और सिंगर  अली जफर के ऊपर हाल ही में यौन शोषण के आरोप लगे।

Open in App

पाकिस्तान के एक्टर और सिंगर  अली जफर के ऊपर हाल ही में यौन शोषण के आरोप लगे। जिनको उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया था। खुद पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा है कि वो सोशल मीडिया पर किसी पर आरोप लगाने के बजाए कानून का सहारा लेंगे। 

ऐसे में अब इस मामले में अली जफर ने जिला अदालत में मीशा के खिलाफ पाकिस्तानी मुद्रा के अनुसार 100 करोड़ रुपए का मुकदमा ठोंका है। अली ने आरोप लगाया है कि मीशा ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उनकी प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किया है, पहले अली ने मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपए (भारतीय मुद्रा के अनसुार 6 करोड रुपये) के दावे की बात कही थी।

जानें क्या है मामला

दरअसल पाकिस्‍तान में भी अब #MeToo कैंपेन की आगाज हो चुका है। जिसके जरिए इसका आरोप अली पर लगा है। दरअसल गुरुवार को  पाकिस्‍तानी सिंगर मीशा ने भी इस हैशटैग #MeTooके साथ सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अली जफर पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है।

मीशा ने ट्वीट करते लिखा कि मै वह बातें शेयर करने जा रही हूं। जो बहुत ही जरुरी है ताकि सेक्‍शुअल हरासमेंट पर खामोशी को तोड़ने से ही समाज में ऐसी घटनाओं पर मुंह बंद करने के की चल रही प्रकिया की कड़ी टूटेगी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि ऐसा करना आसान भी नहीं है, लेकिन चुप रहना इस समस्‍या का समाधान भी नहीं है। उनकी अंतरात्‍मा अब चुप रहने पर राजी नहीं होती। अपनी आप बीती बताते हुए मीशा ने #MeToo के साथ टैग किया है। 

उनके इस ट्वीट के बाद अली मीडिया में छा गए और तरह-तरह के आरोप उनपर लगने लगे। ऐसे में खुद अली ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए लिखा कि  मैं दो बच्‍चों का पिता हूं और एक जिम्‍मेदार पति व बेटा हूं। मैं अपने परिवार और दोस्‍तों की जरूरत के समय हमेशा उनके साथ रहा हूं, खासतौर पर तब जब उनको बदनाम करने की कोशिश की गई है। अब भी मैं ऐसा ही करूंगा। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और इस बात का जवाब मैं चुप रहकर भी नहीं दूंगा। 

टॅग्स :पाकिस्तानयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस