लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मस्जिद के अंदर किया था ये काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2020 11:49 IST

सबा के खिलाफ लौहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये शिकायत सबा और सिंगर बिलाल सईद के खिलाफ दर्ज की गई है। हाल ही में सबा और बिलाल ने लाहौर की वजीर खान मस्जिद के अंदर एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कई कलाकारों ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया है सबा ने बॉलीवुड की फिल्म हिंदी मीडियम काम किया था

पाकिस्तान के कई कलाकारों ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया है। इनमें से कई स्टार्स को अच्छी कामयाबी भी हासिल हुई है। इन्हीं स्टार्स में से एक हैं एक्ट्रेस सबा कमर। सबा ने बॉलीवुड की फिल्म हिंदी मीडियम काम किया था। सबा फिल्म में इरफान खान के अपोजिट नजर आईं थीं। फिल्म में सबा की काफी तारीफ भी की गई थी। अब सबा विवादों में घिर गई हैं।

दरअसल सबा के खिलाफ लौहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये शिकायत सबा और सिंगर बिलाल सईद के खिलाफ दर्ज की गई है। हाल ही में  सबा और बिलाल ने लाहौर की वजीर खान मस्जिद के अंदर एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था। इस म्यूजिक वीडियो का एक शॉर्ट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को मस्जिद के अंदर वीडियो शूट करना पसंद नहीं आया है।

 इस वीडियो क्लिप में निकाह का एक सीन दिखाया गया है जिसे लेकर पाकिस्तान के धार्मिक और राजनीतिक गलियारों से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि सबा और बिलाल के खिलाफ ईश्व-निंदा का केस होना चाहि क्योंकि उन्होंने पवित्रता का अनादर किया है। एडवोकेट सरदार फरहत मंजूर खान ने 13 अगस्त को पाकिस्तान पीनल कोड (पीपीसी) के सेक्शन 295 के तहत फाइल किया था।

सबा का फूटा था गुस्सा

हाल ही में सबा का एक वीडियो सामने आया था। दरअसल लॉकडाउन में बोरियत को दूर भगाने के लिए सबा कमर ने एक तरीका ढूंढा था। सबा वीडियो बनाकर खुद को बिजी रख रही हैं। ऐसे में सबा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस शादी को लेकर अहम बात कहती नजर आ रही हैं।

ये वीडियो सबा के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने साझा किया था। वीडियो के माध्यम से सबा ये बता रही हैं कि लोगों को कैसे बहू के रूप में नौकरानी चाहिए होती है। कैसे लड़कियों को प्यार नहीं बल्कि कारोबार का जरिया मान लिया गया है। 

सबा ने वीडियो में ये भी कहा कि अब समय आ गया है कि शादीशुदा महिलाओं से जुड़े घिसे-पिटे स्टीरियोटाइप्स को तोड़ा जाए। वहीं, सबा के इस पूरे वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?