लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के मुद्दे पर एक्टर ने लगाई पाकिस्तानी सितारों से गुहार, कहा-आवाज क्यों नहीं उठा रहे

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 18:18 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार 5 अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही बॉलीवुड के सेलेब्स इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का केंद्र सरकार के इस ऐलान को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के सितारे भी इस पर अपनी बात रख रहे हैं।

राज्यसभा ने आज गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान किया है। कश्मीर के इस मुद्दे से देश के लोग जश्न मना रहे हैं। इसके बाद लगातार बॉलीवुड से आम इंसान तक अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है। वहीं पाकिस्तान के कुछ एक्टर्स इस फैसले पर तिलमिला रहे हैं। उनके ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पाकिस्तान के टैलेंटेड एक्टर हमजा अली अब्बास ने ट्वीट करके पाकिस्तान के सभी कलाकारों से गुहार लगाई है। ट्वीट करके पाकिस्तानी एक्टर ने कहा, 'मैं पाकिस्तान के सभी कलाकारों से गुजारिश करता हूं कि कश्मीर के लिए अपनी आवाज उठाएं। कश्मीर के लिए कुछ बोलते क्यों नहीं। या आप यह दिखाना चाहते हैं कि इस मुद्दे से अवेयर ही नहीं हैं।'

हमजा अली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ इंडियन फैन उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

वहीं माहिरा खान ने भी इसपर ट्वीट किया है। एक्ट्रेस माहिरा ने ट्वीट करके लिखा है कि जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है, ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है...जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।

बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर और सरकार के इस फैसले पर अपनी बात रखी है। कंगना रनौत, जायरा वसीम, अशोक पंडित, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, परेश रावल, सोफी चौधरी, पूजा बेदी, कुनाल कोहली और चेतन भगत ने अपना रिएक्शन दिया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस