लाइव न्यूज़ :

इस देश में हीरोइनों की हो रही है हत्या, अब तक हीरोइनों के साथ हो चुके 15 कांड

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 10, 2018 09:04 IST

किसी को प्राइवेट पार्टी में जाने से मना करने तो किसी को पति उतार रहे हैं मौत के घाट।

Open in App

इस्‍लामाबाद, 10 अगस्तः पाकिस्तान में महिला कलाकार इन दिनों निशाने पर हैं। पाकिस्तानी हीरोइनों से होने वाले अपराध में इस साल तेजी से बढ़ोतरी हुई है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के केवल खैबर पख्तूनवा इलाके में इस साल के शुरुआत से अब तक महिला कलाकारों के साथ 15वीं आपराधिक घटना गुरुवार को सामने आई। जब एक और अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पाकिस्तानी अखबार दी ट्र‌िब्यून के मुताबिक खैबर पख्तूनवा इलाके में गाय‌िका व अभिनेत्री रेशमा को उनके ही पति ने गोली माकर हत्या कर दी। मामला घरेलू और जमीन को लेकर था। रेशमा को उनके पास्तो गाने के लिए जाना जाता था। इसके साथ वह पाकिस्तानी ड्रामा जोबल गोलुना में अभिनय कर चुकी ‌थीं।

पाकिस्तानी की पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने अपने घर में ही अपनी पत्नी को गोली मारी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि रेशमा के पति ने खुद को बचाने के लिए एक कहानी गढ़ी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या की मनगढ़त कहानी सुनाई। लेकिन शुरुआती पूछताछ में ही उसने सब कबूल दिया। उनका पति विदेश में रहता था। वह हाल ही में घर वापस लौटा था। लेकिन लौटने के बाद से ही उसका अपनी पत्नी से विवाद बढ़ गया था। ‌विवाद बढ़ने के बाद रेशमा उससे अलग होना चाहती थीं। लेकिन संपत्ति को लेकर बात नहीं बन पा रही थी।

उल्लेखनीय है कि इसी साल 3 फरवरी को पाकिस्तान में एक जानी-मानी अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई ‌थी। वह एक प्राइवेट पार्टी में जाने से मना कर रही थीं। इससे आरोपी को गुस्सा आया और उसने पाकिस्तानी हीरोइन की हत्या कर दी। यही नहीं इस साल में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जब पाकिस्तानी अभिनेत्रियों को निशाने पर लिया जा रहा है।

इससे पहले 26 नवंबर 2016 को थिएटर करने वाली अभिनेत्री किस्मत बेग की गोली मारकर हत्या की थी। वह एक नाटक में हिस्सा लेकर वापस लौट रही थीं। तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?