लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन ने खोला राज, 'सुई धागा' के इस एक सीन के लिए 10 बार लिया था टेक, कर दी थी उल्टी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2018 13:01 IST

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन 'मौजी' नाम के किरदार में नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 27 अगस्त:वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर  फिल्म ‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन 'मौजी' नाम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में टेलर की भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने कहा कि अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने तीन महीने तक सिलाई सीखी है। 

वहीं, इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जिनको शूट करते समय वरुण को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। खुद वरुण ने हाल ही में बताया है कि फिल्म के एक अहम सीन में वरुण को भीड़ के बीच में से गुजरकर बस पकड़नी थी। उन्होंने कहा है कि छोटे शहरों की बस खचाखच भरी होती हैं और बस पकड़ने के लिए लड़ाई तक करनी पड़ती है। एक सीन में मुझे इसी भीड़ को पार करते हुए बस में घुसना था। 

डायरेक्टर शरत कटारिया सीन को रियल रखना चाहते थे।  उन्होंने सभी को कहा था वे मुझे बस में अंदर नहीं घुसने दें। ताकि वे इस रियलिटी को कैप्चर कर सकें कि एक आम आदमी कितनी मुश्किल से बस पकड़ता है। ऐसे में मैं एक सीन को करने में इतना परेशान हो गया था कि 10 टेक के बाद लास्ट में मैं बस का पीछा करके मैं बस में चढ़ तो गया पर शॉट ओके होते ही मुझे उल्टी हो गई थी।

बता दें कि फिल्म 'सुई धागा' की कहानी उन लोगों पर बेस्ड है जिनकी रोजी-रोटी सिलाई-बुनाई के काम से चलती हैं। फिल्म में देसी लुक में नजर आ रहे वरुण धवन, 'मौजी' के किरदार में हैं और वहीं अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी 'ममता' के रोल में हैं। 

यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। सुई धागा की पटकथा भी मनीष शर्मा ने ही लिखी है। फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' पर बेस्ड है। फिल्म का लोगो देश के स्थानीय कारीगरों ने बनाया है। यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।

टॅग्स :वरुण धवनअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?