लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली 6' के फ्लॉप होने पर खुद को खत्म करना चाहते थे ओमप्रकाश मेहरा, मौत होने तक पीने लगे थे शराब

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2021 14:40 IST

अपनी आत्मकथा 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' में, मेहरा ने खुलासा किया है कि दिल्ली-6 की असफलता के बाद वह अंधेरे में चले गए थे। ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असफलता ने उन्हें तबाह कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी आत्मकथा 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' में दिल्ली 6 को लेकर कई खुलासे किए हैंनिर्देशक ने बताया है कि फिल्म के फ्लॉप होने पर वे शराब के नशे में डूब गए थेमैं एक गहरे अंधेरे में धंसता ही जा रहा था। असफलता सहन नहीं कर पा रहा था।

बॉलीवुड निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। रंग दे बसंती उनकी सबसे चर्चित और सर्वश्रेष्ठ फिल्मों से एक मानी जाती है। लेकिन उनके नाम से जुड़ी एक फिल्म ऐसी भी रही जिसकी असफलता ने उन्हें शराब के नशे में डुबो दिया था। वो भी इस कदर की वे खुद का समाप्त कर लेना चाहते थे।

अपनी आत्मकथा 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' में, मेहरा ने खुलासा किया है कि दिल्ली-6 की असफलता के बाद वह अंधेरे में चले गए थे। ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असफलता ने उन्हें तबाह कर दिया। बकौल राकेश ओमप्रकाश मेहरा- "मैं एक गहरे अंधेरे में धंसता ही जा रहा था। असफलता सहन नहीं कर पा रहा था। मैंने खुद को शराब में डुबो दिया। मैं खुद की मौत तक पीना चाहता था।"

मैं मेरी पत्नी और हमारी बेटी को दर्द दे रहा था

मेहरा ने आगे लिखा है कि मैं मेरी पत्नी और हमारी बेटी को दर्द दे रहा था। हमारे बीच चीजें खराब हो रही थीं। मैं उन लोगों के प्रति लापरवाह और असंवेदनशील रहा जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करता था। किताब में वह वे आगे लिखते हैं, 'फिल्‍म शुक्रवार, 20 फरवरी 2009 को रिलीज हुई थी। शुरुआत में बहुत अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स था। रविवार तक इसने 40 करोड़ रुपये का बिजनस भी कर लिया था। लेकिन सोमवार के अचानक सिनेमाघरों से दर्शक गायब हो गए। फिल्म फ्लॉप हो गई।

'दिल्‍ली 6' ने जीते दो नैशनल अवॉर्ड

राकेश बताते हैं कि वेनिस फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में 'दिल्‍ली 6' की खूब तारीफ हुई थी। यह दिलचस्‍प है कि बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद 'दिल्‍ली 6' को दो नैशनल फिल्‍म अवॉर्ड्स मिले थे। एक प्रोडक्‍शन डिजाइन के लिए और दूसरा 'बेस्‍ट फीचर फिल्‍म ऑन नैशनल इंटीग्रेशन' के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड।

टॅग्स :राकेश ओमप्रकाश मेहराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!