लाइव न्यूज़ :

आदिपुरुष: फिल्म के टीजर में सैफ अली खान के लुक का ओम राउत ने किया बचाव, जानिए क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 8, 2022 10:47 IST

निर्देशक ओम राउत और डायलाग लेखक मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष के टीजर और सैफ अली खान द्वारा लंकेश के चित्रण का बचाव किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म आदिपुरुष अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म में प्रभास राघव, कृति सेनन जानकी और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में हैं।रामायण पर आधारित बड़े बजट की फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुंबई: फिल्म डायरेक्टर ओम राउत की रामायण पर आधारित बड़े बजट की फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी क्रम में ओम राउत और डायलाग लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद अपने रास्ते में आ रही आलोचनाओं को संबोधित किया है। इस फिल्म में प्रभास राघव, कृति सेनन जानकी और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में हैं।

वहीं, टीजर देखने के बाद कई दर्शकों ने सैफ के लुक को मुगल शासकों से मिलता जुलता बताया और इसके वीएफएक्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। इस बीच 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत फिल्म में सैफ के लुक का बचाव करते हुए नजर आए। मनोज मुंतशिर ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। आज तक को दिए इंटरव्यू में राउत ने कहा, "आज के समय में हमारा रावण राक्षसी और क्रूर है।"

उन्होंने कहा, "जिसने हमारी देवी सीता का हरण किया है वह क्रूर है। रावण कैसा दिखता है आज के समय में हमने दिखाया है। यह हमारे लिए कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं है। यह हमारे लिए एक मिशन है। हमारी फिल्म हमारी भक्ति का प्रतीक है और इसके लिए हमें सबका आशीर्वाद चाहिए। जो भी फिल्म के बारे में बात कर रहा है वह हमारे बुजुर्ग हैं। मैं उन सभी की बात सुन रहा हूं और सब कुछ नोट कर रहा हूं। जनवरी 2023 में जब आप फिल्म देखेंगे तो मैं किसी को निराश नहीं करूंगा।"

लेखक मनोज ने भी इसी विचार को प्रतिध्वनित किया और कहा कि फिल्म के प्रति उनकी भक्ति ऐसी थी कि वे इसे लिखने के लिए अपने जूते ऑफिस के बाहर छोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने सिर्फ 1 मिनट 35 सेकेंड का टीजर देखा है जिसमें सैफ का रावण त्रिपुंड (तिलक के रूप में माथे पर तीन क्षैतिज रेखाएं) के साथ नजर आ रहा है। आदिपुरुष अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लंकेश की खिलजी से तुलना पर उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि कौन सा खिलजी तिलक या त्रिपुंड लगाता है? कौन सा खिलजी जनेऊ (पवित्र धागा) और रुद्राक्ष पहनता है? छोटे टीजर में हमारा रावण इन सभी को स्पोर्ट करता है।" टीजर के रिलीज होने के बाद दर्शकों ने आदिपुरुष टीजर में वीएफएक्स की तुलना ब्रह्मास्त्र जैसी हालिया रिलीज और रा.वन और ए फ्लाइंग जट्ट जैसी पिछली फिल्मों से की थी। 

टॅग्स :सैफ अली खानप्रभासकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?