लाइव न्यूज़ :

विवादों में फिर से घिरी मिर्जापुर 2 वेबसीरीज,परमिशन के बिना नॉवेल का किया यूज...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2020 16:24 IST

राइटर सुरेंद्र मोहन पाठक ने उनके नॉवेल धब्बा का वेब शो में गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। सुरेन्द्र ने एक सीन के बारे में यह बात कही जहां कुलभूषण खरबंदा उनके नॉवेल को पढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीजमिर्जापुर 2 का प्रीमियर 22 अक्टूबर को हो गया है। 'मिर्जापुर 2' के सभी 10 पार्ट को गुरुवार को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किए गए हैं

अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीजमिर्जापुर 2 का प्रीमियर 22 अक्टूबर को हो गया है। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज का फैन्स पिछले काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे । 'मिर्जापुर 2' के सभी 10 पार्ट को गुरुवार को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किए गए हैं। 

मिर्जापुर के इलाक़ों में प्रतिशोध, षड्यंत्र, रोमांस, ड्रामा और दुर्जेय नारी शक्ति की असंख्य परतों के ज़रिए नई कहानी, गन, ड्रग्स और अधर्म की गंदी दुनिया में इसका कथानक और भी गहरा होता चला जाता है। इस बार की सीरीज में कई नए कलाकारों को एंट्री दी गई है। फिर भी मिर्जापुर 2 वो कमाल नहीं कर पाई है, जिसकी उम्मीद की गई थी।

राइटर सुरेंद्र मोहन पाठक ने उनके नॉवेल धब्बा का वेब शो में गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। सुरेन्द्र ने एक सीन के बारे में यह बात कही जहां कुलभूषण खरबंदा उनके नॉवेल को पढ़ रहे हैं।

कुलभूषण का किरदार वेब शो में नॉवेल पढ़ते हुए बलदेव राज नाम के आदमी का जिक्र करता है। पाठक के अनुसार उनके नॉवेल में ऐसा कोई किरदार ही नहीं है। इतना ही नहीं कुलभूषण को डायलॉग्स को नॉवेल से पढ़ते हुए दिखाया गया है जबकि नॉवेल में वे लाइनें कहीं नहीं हैं। इसी पर आपत्ति जताते हुए पाठक ने अमेजन प्राइम और मेकर्स को नोटिस भेजा है।

जिसमें कहा गया है कि सीरीज में बिना उनकी परमिशन के नॉवेल को दिखाया गया है। कुलभूषण जो कुछ भी पढ़ रहे हैं वैसी लाइनें लिखने की वे कल्पना भी नहीं कर सकते। इससे उनकी पिछले 5 दशकों के लेखन के बाद बनी साख खराब हुई है।

क्या है आएगा तीसरा सीज़न?

इस बार कहानी में कई नए किरादर जुड़े हैं। अंत में गुड्डू पंडित ( अली फज़ल) को मिर्ज़ापुर की गद्दी मिल जाती है। वहीं, मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) की कहानी ख़त्म हो जाती है। हालांकि, घायल कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी) को शरद शुक्ला ( अंजुम शर्मा) अपने साथ ले जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे सीज़न में कालीन भइया शरद के सहारे वापसी कर सकते हैं।  इसके साथ ही कालीन भइया के दूसरे बेटे की कहानी को भी पेश किया जाएगा।

टॅग्स :मिर्जापुरपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

ज़रा हटकेVIDEO: मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत

भारतUP: मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन के गलत साइड से उतरने पर 4 यात्री कुचले

ज़रा हटकेVIDEO: नहीं देंगे पैसा, जो करना है कर लो... इंस्‍पेक्‍टर साहब का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?