लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियन सेलिब्रिटी दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, हिंदी फिल्मों में कर चुका है काम

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 25, 2019 13:47 IST

इस नाइजीरियन सेलेब्रिटी का नाम ओलामिलेकन एम अकनबी ओजोरा है। ओजोरा टर्मिनल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया था तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देइस नाइजीरियन सेलिब्रिटी का वीजा साल 2011 में एक्सपायर हो गया था।इस शख्स को आगे की जांच के लिए खुफिया ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर एक नाइजीरियन सेलिब्रिटी को टर्मिनल-3 पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स कई हिंदी फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में तय से अधिक समय तक ठहरने के कारण सीआईएसएफ के जवानों ने इसे गुरुवार को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने इस नाइजीरियन सेलेब्रिटी का नाम ओलामिलेकन एम अकनबी ओजोरा (Olamilekan M Akanbi Ojora) बताया है। उन्होंने बताया कि ओजोरा को गुरुवार शाम करीब 4 बजे अरेस्ट किया गया है। इस समय ओजोरा टर्मिनल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया था तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

अधिकारियों ने आगे बताया कि ओजोरा के पास गोवा का विस्तारा एयरलाइंस का टिकट था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका वीजा एक्सपायर हो गया है। इसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने आव्रजन और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से संपर्क किया। जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि ओजोरा का वीजा साल 2011 में एक्सपायर हो गया था। 

जांच पड़ताल में पता चला कि ओजोरा भारत में एक सेलिब्रिटी की तरह रह रहा था और कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुका है। वह भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रहा था। उसे आगे की जांच के लिए खुफिया ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल