लाइव न्यूज़ :

Netflix के सेट से हुई करोड़ों की चोरी, चर्चित शो 'द क्राउन' और 'ल्यूपिन' के प्रोडक्शन से चोरों ने 4 करोड़ से ज्यादा के उड़ाए माल

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2022 17:06 IST

रिपोर्टों में दावा किया गया था कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग घटनाओं में दो सेटों पर चोरी की घटना हुई है। नेटफ्लिक्स ने अब घटनाओं की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स के दो चर्चित शो 'द क्राउन' और 'ल्यूपिन' के सेट से करोड़ों की चोरी की खबर सामने आई हैद क्राउन और ल्यूपिन के प्रोडक्शन से 4 करोड़ से अधिक की प्राचीन वस्तुएं, उपकरण और प्रॉप्स चोरी हुए हैं20 नकाबपोशो ने 25 फरवरी को ल्यूपिन के सेट पर तोड़फोड़ की और 2.5 करोड़ के सामान चोरी कर लिए

 नेटफ्लिक्स के प्रवक्ताओं ने हाल ही में पुष्टि की कि चोरों ने उनके दो सबसे लोकप्रिय शो- द क्राउन और ल्यूपिन के प्रोडक्शन से आधा मिलियन डॉलर (₹4 करोड़) से अधिक की प्राचीन वस्तुएं, उपकरण और प्रॉप्स चोरी किए हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग घटनाओं में दो सेटों पर चोरी की घटना हुई है। नेटफ्लिक्स ने अब घटनाओं की पुष्टि की है।

कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि 24 फरवरी को द क्राउन के सेट में सेंध लग गई थी। क्राउन ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों, विशेष रूप से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जीवन पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश शाही परिवार पर आधारित शो में इस्तेमाल वाहनों को तोड़ दिया गया और सेट को सजाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉप्स की चोरी हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, "एक प्रतिकृति फैबर्जे अंडा और सोने और चांदी के कैंडेलब्रा, और 200,000 डॉलर (₹1.5 करोड़) के अन्य प्रॉप्स" की चोरी की गई।

हॉलीवुड रिपोर्टर ने डकैती के बारे में नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा: “हम पुष्टि कर सकते हैं कि प्राचीन वस्तुएं चोरी हो गई हैं और हमें उम्मीद है कि वे मिल जाएंगी और सुरक्षित रूप से वापस आ जाएंगी।  एएफपी ने फरवरी में रिपोर्ट दी थी कि पेरिस स्थित नेटफ्लिक्स के ल्यूपिन के सेट को 25 फरवरी को तोड़ दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, "25 फरवरी को सेट पर चेहरे ढके हुए 20 चोरों ने सेट पर तोड़फोड़ की, आतिशबाजी की और लगभग 330,000 डॉलर (₹2.5 करोड़) मूल्य के उपकरण की चोरी की।"

नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता के हवाले से हॉलीवुड रिपोर्टर ने इस चोरी की पुष्टि की। बयान में कहा गया, “25 फरवरी को ल्यूपिन के आगामी सीजन की शूटिंग के दौरान एक घटना हुई थी। हमारे कलाकार और चालक दल सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ।" विडंबना यह है कि ल्यूपिन एक फ्रांसीसी भाषा का डकैती नाटक है जो बड़े पैमाने पर डकैतियों से संबंधित है। वास्तव में उमर सी, जो शो में मास्टर चोर असाने डियोप के रूप में अभिनय करते हैं, कथित तौर पर सेट पर थे जब लुटेरों ने हमला किया।

क्राउन इस साल नवंबर में अपने पांचवें सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है, जिसमें इमेल्डा स्टॉन्टन ने ओलिविया कोलमैन से क्वीन एलिजाबेथ के रूप में पदभार संभाला है। उन्होंने सीजन 3 और 4 में भूमिका निभाई थी। क्लेयर फ़ॉय इसके पहले दो सीजन में सीरीज लीड रहे थे। ल्यूपिन का तीसरा भाग भी वर्तमान में निर्माणाधीन है। अभी इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होने की कोई खबर नहीं है।

टॅग्स :नेटफ्लिक्सहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?