लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करने से पहले ली थी सास की सलाह? जानिए नीतू कपूर का जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2022 15:42 IST

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि आलिया भट्ट ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म साइन करने से पहले अपनी सास नीतू कपूर से सलाह ली थी। मगर अब दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने बताया कि क्या आलिया ने उनसे सलाह ली थी या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट इस समय लंदन में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।नीतू कपूर करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

मुंबई: आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इसी क्रम में अब आलिया हॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार हैं। दरअसल, आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोंस' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को लेकर कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि उन्होंने ये फिल्म साइन करने से पहले अपनी सास नीतू कपूर से सलाह ली थी।

मगर अब दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने बताया कि क्या आलिया ने उनसे सलाह ली थी या नहीं। बता दें कि मीडिया इंटरेक्शन के दौरान नीतू कपूर से पूछा गया था कि क्या आलिया भट्ट ने अपना पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट साइन करते हुए उनसे सलाह ली थी? ऐसे में उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे किसी से पूछते नहीं हैं और वो भी नई-नई बहु है और ये उनकी लाइफ है। अगर वो मैनेज कर सकते हैं तो हॉलीवुड में करें या बॉलीवुड में जाए दोनों खुश है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट इस समय लंदन में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, नीतू कपूर करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है, जिसकी वजह से फिल्म के स्टार्स इसे प्रमोट करने में काफी व्यस्त हैं। फिल्म जुग जुग जियो को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। 

टॅग्स :आलिया भट्टनीतू सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?