लाइव न्यूज़ :

Photograph Movie Review:सिंपल लेकिन खूबसूरत प्यार के जज्बातों को पेश करती है नवाज-सान्या की फिल्म 'फोटोग्राफ'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2019 13:14 IST

रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ आज पर्दे पर रिलीज हो गई है।

Open in App

कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रानिर्देशक: रितेश बत्रारेटिंग: 2.5/5

रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या  मल्होत्रा की शानदार कैमेस्ट्री को पेश किया गया है। लंचबाक्स की तरह से ही रितेश ने इस फिल्म में भी अनोखे प्यार को पेश किया है। आइए बताते हैं हम आपको कैसी है फिल्म फोटोग्राफ-

कहानी

रफीक (नवाजुद्दीन) मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास लोगों की फोटो खींचकर गुजारा करता है। ऐसे ही एक दिन वी एक यंग लड़की मिलोनी (सान्या मल्होत्रा) को तस्वीर खिंचवाने के लिए राज़ी करता है। मिलोनी वो लड़की है तो  एक्टर बनना चाहती थी पर बन नहीं पाई। मां-बाप के सपने पूरे करने के लिए सीए की पढ़ाई कर रही है। रफीक और मिलोनी की मुलाकात दिलचस्प है। 

फिल्म की कहानी नया मोड़ तब लाती है जब रफीक दादी उससे जिद करती हैं कि वह मिलोन से शादी कर ले। रफ़ीक मिलोनी को अपनी दादी से अपनी मंगेतर के तौर पर मिलवाता है। अलग धर्म, अलग रंग, रूप और अलग पढ़ाई होने के बाद दोनों को ये एहसास होने लगता है कि दोनों में बहुत कुछ एक जैसा है। दोनों का नेचर और इमोशन छिपाने का तरीका भी एक जैसा है। दादी की जिद के साथ ही दोनों को अपने प्यार का अहसास होता है। आगे फिल्म में क्या होता है उसके लिए फैंस को थिएटर जाना होगा।

बैकग्राउंड म्यूजिक

फ़िल्म में ऐसे तो गाने कोई खास नहीं हैं। लेकिन बैक्ग्राउंड में म्यूज़िक फिल्म में काफी प्रभावित कर रही है।  जो आपको आसपास की चीजों का असलियत से रुबरु करवाती है।

क्या देखें क्या नहीं

निर्देशक ढीला पड़ा नहीं फिर भी आपको फिल्म काफी धीमी लेगेगी, जो आपको बोर कर सकती है। एक्टिंग की बात की जाए तो नवाज हमेशा की तरह से शानदार अभिनय करते नजर आ रहे हैं लेकिन सान्या इस बार निराश कर सकती हैं।   दादी के रोल में फारूख जफर का काम जरूर याद रह जाता है। कुल मिलाकर फिल्म उम्मीद के रूप में आपको निराश कर सकती है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस