लाइव न्यूज़ :

2019 की नई जोड़ी- 'बोले चूड़ियां' में श्रद्धा कपूर नहीं, नवाजुद्दीन के साथ होंगी सोनाक्षी?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 18, 2019 08:34 IST

सोनाक्षी सिन्हा की पिछली कई फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हों, लेकिन उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है

Open in App

सोनाक्षी सिन्हा की पिछली कई फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हों, लेकिन उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है. हाल ही में उन्हें एक और नई फिल्म मिल गई है. खबर है कि इस फिल्म में वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं.

फिल्म का नाम 'बोले चूडि़यां' बताया जा रहा है. इस फिल्म से नवाजुद्दीन के भाई शम्स नवाब सिद्दीकी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं,. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शम्स काफी दिनों से इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे. उनकी तलाश सोनाक्षी के रूप में पूरी हुई है. शम्स को लगता है कि सोनाक्षी इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं.

खबर है कि सोनाक्षी को भी फिल्म की स्क्रप्टि पसंद आई है और मौखिक तौर पर इसके लिए उन्होंने हामी भर दी है. सारी फॉर्मेलिटीज पूरी होने के बाद मेकर्स इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे. हालांकि, इस बारे में न तो सोनाक्षी और न ही शम्स ने कुछ कन्फर्म किया है.

बता दें कि इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया है और उन्हें यह प्रोजेक्ट पसंद आया है, लेकिन दूसरे कमिटमेंट्स के चलते श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए हामी नहीं भरी थी. बहरहाल, बात करें सोनाक्षी की, तो उनके पास इस साल 'कलंक', 'मिशन मंगल' और 'दबंग 3' जैसी फिल्में हैं. नवाजुद्दीन भी पिछली रिलीज 'ठाकरे' के बाद 'मोतीचूर चकनाचूर' में बिजी हो गए हैं.

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हानवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?