लाइव न्यूज़ :

National Lata Mangeshkar Award : सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत

By भाषा | Updated: February 7, 2020 16:11 IST

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है।

Open in App
ठळक मुद्दे मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर और प्रख्यात संगीतकार कुलदीप सिंह को मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया हैराज्य की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने यहां बृहस्पतिवार रात को कल्याणपुर को वर्ष 2017 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया

 मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर और प्रख्यात संगीतकार कुलदीप सिंह को मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया है। राज्य की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने यहां बृहस्पतिवार रात को कल्याणपुर को वर्ष 2017 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया।

 इसके साथ ही, सिंह को वर्ष 2018 के राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर साधौ ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, "लोग कहते हैं कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह को पिछले सात वर्षों से सरकारी डिब्बे में बंद कर दिया गया था जिससे इसकी रौनक खो गयी थी। हमने मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर इस समारोह का आयोजन पुरानी भव्यता के साथ फिर से शुरू किया है।"

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है। इससे सम्मानित कलाकार को दो लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है। नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले सरीखी संगीत हस्तियों को भी राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा जा चुका है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?