लाइव न्यूज़ :

वरुण से शादी नहीं करना चाहती हैं नताशा, जानिए क्या है कारण?

By असीम चक्रवर्ती | Updated: December 1, 2018 09:30 IST

 बॉलीवुड में चल रहे शादी के इस मौसम में अभिनेता वरुण धवन भी चट मंगनी और पट ब्याह कर लेना चाहते हैं

Open in App

 बॉलीवुड में चल रहे शादी के इस मौसम में अभिनेता वरुण धवन भी चट मंगनी और पट ब्याह कर लेना चाहते हैं, लेकिन ताजा खबर यह है कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने अभी तक वरुण को पूरी तरह से शादी के लिए हरी झंडी नहीं दिखाई है.

वैसे वरुण और नताशा जितने दिनों से एक-दूसरे से प्यार कर रहे हैं, उतने दिन तक तो बॉलीवुड की कई जोडि़या टिक नहीं पाई हैं. एक तरह से दोनों बचपन के दोस्त हैं. प्यार में एकदम डूबे हुए हैं. फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि शादी की बात आते ही नताशा जरा ठिठक गई हैं.

सूत्र तो यही बताते हैं कि एक बार नताशा के हां कहते ही वरुण शादी के मंडप में बैठ जाएंगे. लेकिन नताशा इस बारे में कुछ साफ-साफ कह ही नहीं रही हैं. नताशा सोचती हैं कि वह बहुत साधारण परिवार की लड़की है और फिल्मी परिवार में शादी करने से उनका जीवन काफी बदल जाएगा.

यही वजह है कि उन्होंने हाल में वरुण के झटपट शादी करने के प्रस्ताव को फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया है. अब सवाल यह उठता है कि इतने दिनों तक वरुण से प्यार की पिंगें बढ़ाते समय नताशा कोे इस बात का एहसास नहीं था.

वरुण से अफेयर के बहाने अपनी झोली में इतनी सारी लोकप्रियता हासिल करने के बाद नताशा का शादी को हरी झंडी न देने का निर्णय किसी को भी अटपटा लग सकता है. देखते हैं, आगे-आगे क्या होता है.

टॅग्स :वरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?