लाइव न्यूज़ :

Krishna Janmashtami 2019: 17 बार 'कृष्ण' बना था ये एक्टर, लोग सच में मानने लगे थे भगवान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2019 16:46 IST

जन्माष्टमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपको उस एक्टर से रुबरु करवाते हैं जिसने पर्दे पर सबसे ज्यादा श्रीकृष्ण का रोल अदा किया है।

Open in App

जन्माष्टमी के पावन त्योहार के रंग में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। अलग अलग रूपों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जा रही है। सिनेमा ने भी कई रूपों में कृष्ण भगवान को पर्दे पर दिखाया गया है। कहा जाता है पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाकर कुछ इतना प्रसिद्ध हुए कि लोग उनको भगवान समझ कर पूजने लगे थे। 

पॉपुलर एक्टर नंदमुरि तारक रामा राव इस लिस्ट में टॉप पर हैं। तेलुगु फिल्मों में इस बादशाह को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एक्टर के अलावा वह एक डायरेक्टर और राजनेता भी थे। फिल्मी करियर की शुरुआत एक्टर ने 1950 में की थी। उस वक्त में ज्यादातर फिल्में देवी और देवताओं पर ही बनती थी। 

ऐसे में एनटीआर भी फिल्मों में कृष्ण और राम का ही रोल प्ले किया करते थे। कहा जाता है कि फैंस उनको कृष्ण के रोल में खासा पसंद करते थे। यही कारण था कि उन्होंने पर्दे पर 17 बार कृष्ण का रोल किया था। श्री कृष्णार्जुन युधम, कर्णं और दानवीर सूर कर्ण जैसी फिल्में उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती हैं।

 इन फिल्मों में काम करने के कारण फैंस उनको असली में श्रीकृष्ण ही समझते थे और उनको पूजते थे। एनटीआर ने  250 तेलुगू फिल्मों में काम किया है। यही कारण है कि उनको बेतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है। एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। यही कारण है कि उनको तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिला था।एनटीआर ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली थी। 

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?