लाइव न्यूज़ :

सिनेमेटोग्राफर नदीम खान सीढ़ियों से गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती, ब्रेन सर्जरी के बाद हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 6, 2020 22:12 IST

बॉलीवुड के दिग्गज सिनेमेटोग्राफर नदीम खान को सीढ़ियों से गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ब्रेन सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनदीम खान की बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में ब्रेन सर्जरी की गई।सीढ़ियों से गिरने के बाद नदीन खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।नदीम ने डिस्को डांसर, आंधी-तूफान और गुनाह जैसी 40 से अधिक फिल्मों का छायांकन किया है।

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज छायाकार (सिनेमेटोग्राफर) नदीम खान की बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में ब्रेन सर्जरी की गई। फिलहाल आईसीयू में भर्ती खान की स्थिति गंभीर है। मशहूर लेखक व गीतकार दिवंगत राही मासूम रजा के बेटे नदीम खान (69)को सोमवार शाम को सीढ़ियों से गिरने की वजह से सिर, सीने और कंधे में गंभीर चोटें आई और उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नदीम खान की पत्नी और गायिका पार्वती ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हम पिछले दो महीने से लॉकडाउन के कारण घर में थे और कल रात को ही हम सभी घर से बाहर निकल रहे थे। सीढ़ियों से उतरते समय वह गिर गए जिससे उन्हें चोट लग गई और खून बहने लगा। हम उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे।”

उन्होंने कहा, “उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वे आईसीयू में हैं। उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है और अगले 48 घंटे काफी मुश्किल हैं। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वे ठीक हो जाएं।”

नदीम खान ने “डिस्को डांसर”, “जमाना”, “आंधी-तूफान”, “आग ही आग”, “किंग” और “गुनाह” जैसी 40 से अधिक फिल्मों का छायांकन किया है। उन्होंने चंकी पांडे, इंद्र कुमार और मोनिका बेदी द्वारा अभिनीत "तिरछी टोपीवाले" (1998) नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!