लाइव न्यूज़ :

तेलुगु सिंगर हरिनी राव के पिता की रहस्यमयी मौत, बेंगलुरु रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कलाई और गर्दन पर मिले चोट के निशान

By अनिल शर्मा | Updated: November 27, 2021 08:43 IST

सोमवार 22 नवंबर को येलहंका और राजनुकुंटे के बीच रेलवे ट्रैक पर राव का शव मिला था। उनके माथे, कलाई और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार 22 नवंबर को येलहंका और राजनुकुंटे के बीच रेलवे ट्रैक पर राव का शव मिला थाहरिनी राव के पिता के माथे, कलाई और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं

बेंगलुरुः तेलुगु गायिकी हरिनी राव के पिता एके राव की रहस्यमय परिस्थितियों में बेंगलुरु में रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए। एके राव एक सफल उद्योगपति थे। वह सांसद सुजाना चौधरी के सुजाना समूह की सीएसआर शाखा, सुजाना फाउंडेशन के प्रमुख थे। 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,  सोमवार 22 नवंबर को येलहंका और राजनुकुंटे के बीच रेलवे ट्रैक पर राव का शव मिला था। उनके माथे, कलाई और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। बेंगलुरु ग्रामीण रेलवे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एके राव हैदराबाद की श्रीनगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह 13 नवंबर से बेंगलुरु में बिजनेस ट्रिप पर थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक, राव का शव एक लोको पायलट ने देखा और येलहंका स्टेशन मास्टर को सूचना दी। द हिंदू के अनुसार, राव  13 नवंबर को बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने उस दिन एक होटल में चेक इन किया था। कथित तौर पर हरिनी की बहन ने पुलिस को बताया कि उसने आखिरी बार 19 नवंबर को उनसे बात की थी। 21 नवंबर को हरिनी के पिता अपने होटल से एक कैब बुक की थी और अगले दिन उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस को कथित तौर पर उनके माथे पर चोट के निशान मिले हैं, और उसकी कलाई और गर्दन पर बी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने राव के शव के पास से एक चाकू, ब्लेड और कैंची बरामद की है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाबॉलीवुड सिंगरहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस