लाइव न्यूज़ :

Mumbai Drug Bust Case: दो घंटे पूछताछ, अभिनेत्री अनन्या पांडे एनसीबी कार्यालय से निकलीं, कल 11 बजे फिर तलब

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 21, 2021 20:19 IST

Mumbai Drug Bust Case: केंद्रीय एजेंसी ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ जांच के दौरान कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट में उनका नाम पाया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनन्या पांडे को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।व्हाट्सएप चैट कथित तौर पर मोबाइल फोन में पाए जाने के बाद सामने आया।मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबईः अभिनेत्री अनन्या पांडे बृहस्पतिवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। दो घंटे पूछताछ की गई। कल फिर 11 बजे तलब किया गया है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का बयान दर्ज किया।

केंद्रीय एजेंसी ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ जांच के दौरान कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट में उनका नाम पाया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अनन्या के अभिनेता पिता चंकी पांडे उनके साथ दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी कार्यालय गए, जहां वे शाम लगभग चार बजे पहुंचे थे।

सूत्रों ने बताया कि अपना बयान दर्ज करने के बाद अनन्या शाम लगभग 6.15 बजे एजेंसी के कार्यालय से चली गई। उन्होंने कहा कि उन्हें शुक्रवार को भी बुलाए जाने की संभावना है। एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई क्रूज पोत से मादक पदार्थ जब्त किये जाने संबंधी मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि एनसीबी की क्षेत्रीय इकाई आज सुबह बांद्रा में अनन्या पांडे के आवास पर गई और उन्हें बाद में दिन में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। सूत्रों ने कहा कि अनन्या का नाम उनके और आर्यन खान के बीच हुई कुछ व्हाट्सएप चैट कथित तौर पर मोबाइल फोन में पाए जाने के बाद सामने आया।

सूत्रों ने कहा कि इससे पहले दिन में, एनसीबी के अधिकारियों ने उसका मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया था। हालांकि, एनसीबी के अधिकारियों ने मामले में उनकी भूमिका, यदि कोई है, के बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। एनसीबी कार्यालय के बाहर पुलिस की भारी तैनाती थी और वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि एनसीबी ने मुंबई तट पर एक क्रूज पोत पर छापा मारा था और चरस सहित मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया था। इसके बाद आर्यन खान को तीन अक्टूबर को कुछ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की एक टीम आज दोपहर उपनगर बांद्रा में शाहरुख खान के आवास ‘मन्नत’ भी गई और उनसे मामले की जांच से संबंधित कुछ सामग्री मांगी। शाहरुख ने बृहस्पतिवार की सुबह अपने बेटे आर्यन से मुंबई के आर्थर रोड जेल में मुलाकात की।

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयआर्यन खानमुंबईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?