लाइव न्यूज़ :

मुंबई: आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की सगाई में सचिन-रेखा के सामने फीकी पड़ी कई सितारों की चमक

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 1, 2018 04:54 IST

देश-दुनिया के सबसे रईस उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में शनिवार शाम से उनके बेटे आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की बहुप्रतीक्षित सगाई हुई। इसमें देश के बड़े उद्योगपतियों, फिल्मी जगत, क्रिकेट- खेल और राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

Open in App

मुंबई, 1 जुलाई। देश-दुनिया के सबसे रईस उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में शनिवार शाम से उनके बेटे आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की बहुप्रतीक्षित सगाई हुई। इसमें देश के बड़े उद्योगपतियों, फिल्मी जगत, क्रिकेट- खेल और राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी के आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गईं थी। अनिल अंबानी और टीना सफेद रंग के आउटफिट्स में नजर आए।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्योगपति रतन टाटा मुंबई में श्लोका मेहता के साथ मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की भागीदारी के सगाई समारोह में पहुंचे।इस सगाई समारोह में मुकेश अंबानी के भाई उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी कुछ इस अंदाज में नजर आए।आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ व्हाइट कलर की पोशाक में नजर आए। फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी भी इस सगाई समारोह में नजर आए।अभिनेत्री रेखा मुंबई में श्लोक मेहता के साथ मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई समारोह में आकर्षण केंद्र रहीं।क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ नजर आए। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की इंगेजमेंट समारोह में पहुंचे।इनके अलावा , राकांपा प्रमुख शरद पवार , प्रफुल्ल पटेल , शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा , दिग्विजय सिंह , महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी पहुंची। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीसचिन तेंदुलकररेखाकाजोलकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई जयमाला, शादी की पहली तस्वीर और वीडियो वायरल

क्रिकेटअर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से की शादी, खुशी के आंसुओं के साथ पल को निहा रहे थे सचिन और अंजली, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?