लाइव न्यूज़ :

मंगलसूत्र के ऐड को लेकर सब्यसाची को एमपी के गृह मंत्री की चेतावनी- दोबारा ऐसा हुआ तो...

By अनिल शर्मा | Updated: November 2, 2021 09:04 IST

नरोत्तम मिश्रा ने इस बाबत एक ट्वीट किया है जिसके साथ अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी संलग्न किया है। ट्वीट में एमपी के गृहमंत्री ने लिखा है- फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के विज्ञापन को हटा लिया है इसलिए अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देविज्ञापन को हटा लिया है इसलिए अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका हैः नरोत्तम मिश्रामध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा. ऐसे कृत्य को हम सब्यसाची और डाबर कंपनी की पहली बार की भूल मान रहे हैं

मध्य प्रदेशः मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलसूत्र के विज्ञापन में अर्ध-नग्न मॉडल को दिखाने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा अगर ऐसा दोबारा हुआ तो सीधे कार्रवाई होगी। 

नरोत्तम मिश्रा ने इस बाबत एक ट्वीट किया है जिसके साथ अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी संलग्न किया है। ट्वीट में एमपी के गृहमंत्री ने लिखा है- फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के विज्ञापन को हटा लिया है इसलिए अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है। हिंदू धर्म के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे कृत्य को हम सब्यसाची और डाबर कंपनी की पहली बार की भूल मान रहे हैं। अगर आगे दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नही,सीधे कार्रवाई होगी।

वहीं साझा किए गए वीडियो में प्रेस से मुखातिब होते हुए मिश्रा कह रहे हैं कि 'ये पहली बार थी तो हमने भूल मानी है। अगर पुनरावृत्ति होगी तो चेतावनी नहीं दी जाएगी कार्रवाई होगी। और ये इनसे संबंधित जो भी लोग हों, भावनाओं के साथ, आस्थाओं के साथ खिलड़वाड़ करने की कोशिश ना करें, ऐसी मेरी प्रार्थना है।'

पिछले सप्ताह सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र के विज्ञापन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया था। विज्ञापन में मॉडल को ब्रा में दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी आलोचना की थी। वहीं भाजपा-महाराष्ट्र पालघर जिले के कानूनी सलाहकार एडवोकेट आशुतोष दुबे ने नोटिस भेजा था और  विज्ञापन  को पूरे हिंदू समुदाय के साथ-साथ हिंदू विवाह के लिए अपमानजनक बताया था। उन्होंने सब्यसाची से 15 दिनों के भीतर विज्ञापन को बंद करने के लिए कहा था।

टॅग्स :Narottam MishraFashion
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?