इस पूर्व क्रिकेटर साथ बढ़ रही हैं मोनिका बेदी की नजदीकियां, अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को तक चुकी हैं डेट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 2, 2020 05:15 PM2020-05-02T17:15:13+5:302020-05-02T17:25:57+5:30
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अदाकारा मोनिका बेदी की नजदीकियां इन दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ बढ़ रही हैं।
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रहीं मोनिका बेदी इन दिनों सुर्खियों में हैं। मोनिका एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल मोनिका बेदी की इन दिनों नजदीकिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ बढ़ रही हैं। दोनों की दोस्ती की चर्चा मीडिया में कुछ वक्त पहले आई थी और अब खबर है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे निकल चुका है।
मोनिका जहां 45 साल की वहीं अजहरुरद्दीन 57 साल के हैं। एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार 12 साल बड़े क्रिकेटर के साथ मोनिका इन दिनों अपना क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इतना ही दोनों अब एक दूसरे के फ्रेंड जोन में भी शामिल होने लगे हैं।
कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड संजय निरुपम के जरिए हुई थी और जल्द ही दोनों एक दूसरे के क्लोज आ गए। मोनिका अजरुद्दीन के यहां एक फंक्शन में खास मेहमान के तौर पर भी जा चुकी हैं।
कौन हैं मोनिका बेदी
मोनिका बेदी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। 2002 में अबू सलेम संग जाली दस्तावेजों पर देश में प्रवेश के लिए पुर्तगाल में जेल की सजा सुनाई गई थी। मोनिका काफी समय तक अबू सलेम के साथ अफेयर में रही थीं। बॉलीवुड में उनकी चर्चित फिल्मों में 'आशिक मस्ताने', 'तिरछी टोपीवाले', 'जंजीर', 'जानम समझा करो' और 'जोड़ी नंबर 1' हैं। मोनिका बेदी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल सका। मोनिका बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
वहीं अजहरुद्दीन की बाद करें तो वह दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली शादी नौरीन से हुई। उनके और नौरीन के दो बेटे हैं जिनका नाम असद और अयाज है। शादी के नौ साल बाद उन्होंने नौरीन को तलाक दिया और 1996 में संगीता बिजलानी से शादी की। संगीता संग भी उनकी शादी लंबी नहीं टिकी।