लाइव न्यूज़ :

यह हराम है, इस्लाम का हवाला दे रैपर रुहान ने संगीत की दुनिया को कहा अलविदा; मिया भाई' से आए थे चर्चा में

By अनिल शर्मा | Updated: November 17, 2021 10:29 IST

रैपर रुहान अरशद ने कहा, इस्लाम में संगीत हराम है...बस मेरा एक पैशन था...मुझे ये चीज करना है। भरोसा है इसे रोकने के बाद...अल्लाह ताला...हलाल तरीके से कामयाबी देगा।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबादी रैपर रुहान अरशद ने कहा कि संगीत इस्लाम में हराम है, इसे छोड़ रहा हूंअरशद ने उनसे प्रेरित हुए लोगों से भी संगीत छोड़ने की अपील कीरैपर ने कहा, अगर अब हम कुछ करेंगे तो हलाल करेंगे, मगर हराम नहीं

हैदराबादः मिया भाई' रैप से मशहूर हुए हैदराबादी रैपर रुहान अरशद ने संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया है। रुहान ने इस्लाम का हवाला देते हुए संगीत से हमेशा के लिए दूरी बना ली। यही नहीं अरशद ने उनसे प्रेरित हुए अपने जैसों को भी इसे छोड़ने की अपील की है। रैपर ने यूट्यूब पर वीडियो साझा कर म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है।

रुहान अरशद ने कहा, इस्लाम में संगीत हराम है...बस मेरा एक पैशन था...मुझे ये चीज करना है। भरोसा है इसे रोकने के बाद...अल्लाह ताला...हलाल तरीके से कामयाबी देगा। मुझसे प्रेरित लोगों से गुजारिश है कि आप लोग भी इसे छोड़ दीजिए।

रुहान ने वीडियो में आगे कहा कि वह सिर्फ संगीत छोड़ रहे हैं, यूट्यूब नहीं।  रुहान ने म्यूजिक जर्नी में सहयोग देने लिए अपने फैन्स का शुक्रियादा किया।  यूट्यूब पर किस तरीके का काम करें, इसके लिए रुहान ने लोगों से सुझाव भी मांगे।

अरशद ने कहा कि जो इस इंडस्ट्री में आ चुके हैं, उन्हें भी संगीत की दुनिया को अलविदा कह देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अब हम कुछ करेंगे तो हलाल करेंगे, मगर हराम नहीं। गौरतलब है कि रैप सॉन्ग 'मिया भाई' से यूट्यूब पर रैपर अर्शद रातों-रात स्टार बन गए थे। इस वीडियो को अब तक  500 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?