लाइव न्यूज़ :

Mission Mangal Trailer: शानदार है अक्षय कुमार की फिल्म का दूसरा ट्रेलर, सभी किरदार जीत लेंगे आपका दिल

By मेघना वर्मा | Updated: August 8, 2019 16:09 IST

Mission Mangal Trailer: मिशन मंगल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साधारण उन लोगों की जिंदगी की कहानी जिसने देश और दुनिया ही नहीं बल्कि आसमां पर इतिहास रच दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे'मिशन मंगल' फिल्म इस साल 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था। जिसे लोगों का अच्छा खासा रिप्सपॉन्स मिला था। वहीं मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

ट्रेलर की शुरुआत होती है और अक्षय कहते दिखते हैं कि जीएसएल का लॉन्च फेल हो गया है। इसके बाद इंडियन स्पेस कमिश्न इसरो को मंगल ग्रह पर जाने के लिए कहता है। जहां अक्षय कुमार यह कहते दिखते हैं की पूरे इसरो को पता है ये संभव नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे सारे कैरेक्टर्स को इंट्रड्यूस किया जाता है। दो मिनट 10 सेकेंड के ट्रेलर में इस बात को खूबसूरती से दिखाया गया है कि कैसे अलग-अलग जगह से अलग-अलग सोच रखने वाले लोग एक जगह काम करते हैं और देश को मंगल ग्रह तक पहुंचा देते हैं। 

ट्रेलर में विद्या बालन का एक डायलॉग आपका भी ध्यान खींचेगा। जब विद्या कहते दिखती हैं कि हां मैं साइंटिस्ट होने के बाद भी भगवान पर विश्वास रखती हूं। हमेशा से ही वैज्ञानिकों को लेकर आम जन की धारणा है कि वो नास्तिक होते हैं और हर चीज में सिर्फ साइटफिक चीज देखते हैं। इसी बात को इसी विचार को भी तोड़ती है फिल्म मिशन मंगल।

भारत को मंगल ग्रह पर पहुंचाने की इस कहानी में ना सिर्फ देशभक्ति है बल्कि भारतीय वैज्ञानिकों की निजी जिंदगी की थोड़ी कहानियों को भी दिखाया जाएगा। बेहतरीन ट्रेलर में बस एक चीज की कमी ये खलती है कि वो कुछ समय के लिए कनेक्ट नहीं कर पाती

इसके पहले ट्रेलर की शुरूआत भी अक्षय कुमार से होती है। ट्रेलर में ही सभी एक्टर्स का इंट्रो करवा दिया जाता है। विद्या बालन जो एक साइंटिस्ट होने के साथ हाउस वाइफ हैं और घर संभालती हैं। सोनीक्षी सिन्हा जो अपने काम से बेहद प्यार तो करती हैं मगर नासा जाने का सपना देखती हैं। ऐसे ही तापसी, शरमन जोशी और बाकी कैरेक्टर्स को इंट्रड्यूस करवाया जाता है। 

मिशन मंगल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साधारण उन लोगों की जिंदगी की कहानी जिसने देश और दुनिया ही नहीं बल्कि आसमां पर इतिहास रच दिया। इंडिया स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन पर बनी ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

टॅग्स :मिशन मंगलअक्षय कुमारविद्या बालनतापसी पन्नूसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?