लाइव न्यूज़ :

Mission Mangal Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ से बस इतने पायदान दूर, तीसरे दिन की इतनी कमाई

By मेघना वर्मा | Updated: August 18, 2019 12:46 IST

मिशन मंगल फिल्म में अक्षय कुमार के राकेश धवन के किरदार से आपको कुछ अलग ही लगाव हो जाएगा। वहीं विद्या बालन भी काफी स्ट्रॉग रोल में नजर आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'मिशन मंगल' फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत को मंगल तक पहुंचाने की इस कहानी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। तभी तो पहले दिन 29 करोड़ कमाने के बाद भी फिल्म की कमाई रुक नहीं रही है। 

तीसरे दिन भी अक्षय कुमार और विद्या बालन की इस फिल्म ने तीसरे दिन फिल्म ने बंपर कमाई की। तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन 23.58 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन भी फिल्म ने 17.28 रुपये करोड़ कमाए थे। ओवरऑल फिल्म की बात करें तो अभी तक मिशन मंगल ने अब तक 70.02 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

तरण आदर्श ने ट्वीट से जानकारी दी कि मिशन मंगल की कमाई मेट्रो और टियर 2 शहरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की मास सर्किट के बिजनेस में भी उछाल देखने को मिला। अक्षय की इस फिल्म की कमाई की बात करें तो अभी तक यह साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। 

क्या है कहानी

मिशन मंगल की कहानी है इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट की। 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने कई महिला साइंटिस्टों की मदद से मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद पूरी दुनिया ने भारत को सलाम किया था। इसी के साथ ही भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा। 

डायरेक्श जबरदस्त

इस फिल्म से जगन शक्ति ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया है। सच्ची और ऐतिहासिक इस कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने में, प्रभावी तरीके से दिखाने में सफल हुए हैं। बतौर डायरेक्टर उन्होंने दर्शकों के इमोशन को मजबूती से पकड़ा है।

एक्टिंग है जबरदस्त

सभी कलाकारों ने अपने अभिनय को जीया है। अक्षय कुमार के राकेश धवन के किरदार से आपको कुछ अलग ही लगाव हो जाएगा। वहीं विद्या बालन भी काफी स्ट्रॉग रोल में नजर आई हैं। मां और बीवी के साथ उनकी साइंटिस्ट की भूमिका में विद्या बिल्कुल परफेक्ट हैं। 

टॅग्स :मिशन मंगलअक्षय कुमारविद्या बालन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?