लाइव न्यूज़ :

#MeToo: बॉबी देओल ने कहा- लोग अधिक सावधान हो गये हैं, अब काम का है सुरक्षित माहौल

By भाषा | Updated: October 20, 2019 18:12 IST

Open in App

बॉबी देओल की अगली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों में एक है, जिन्हें ‘मीटू’ अभियान की मार झेलनी पड़ी। साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उन्हें इस फिल्म के निर्देशन से हटना पड़ा। साजिद के हटने के बाद फरहाद सामजी ने फिल्म का निर्देशन किया और अब यह फिल्म रिलीज होने वाली है।

बॉबी देओल ने कहा कि जिस तरह से बॉलीवुड काम करता है, उसमें अब बहुत बदलाव आया है और लोग अब सभी के लिए सुरक्षित और खुशनुमा माहौल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी के निजी जीवन के बारे में नहीं जानता। चीजें सामने आती हैं और यदि वे साबित हो जाएं तो गलत करने वाले लोगों के साथ उचित बर्ताव किया जाना चाहिए। यह पुरुष और महिलाओं दोनों पर लागू होता है, क्योंकि जिस दुनिया में हम रहते हैं, वहां महिलाओं द्वारा पुरुषों को परेशान करने की भी कई कहानियां हैं, जो सामने नहीं आती हैं और उसका उल्टा भी है।’’

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ लेकिन लोगों द्वारा अपनाये गये रुख से वाकई मुश्किल दौर से गुजर रहे बहुत सारे लोगों को मदद मिल रही है। ऐसे में जो भी सच्चे हों, उनकी मदद की जानी चाहिए और उनका ख्याल रखा जाए। यह सभी पर लागू होता है। इसलिए लोग अधिक चौकस हो रहे हैं तथा काम का माहौल सुरक्षित एवं खुशनुमा हो रहा है।’’ हालांकि 50 वर्षीय अभिनेता का कहना था कि इस फिल्म की शूटिंग पर साजिद के खिलाफ मीटू आरोपों की वजह से असर नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘ बस एक दिन की देरी हुई और फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने यह निर्णय लिया। फिल्म की योजना इस तरह बनी थी कि इसे दिवाली से पहले पूरा कर लिया जाए, क्योंकि उसमें कुछ स्पेशल इफेक्ट थे, जिसके लिए निर्माताओं को समय की जरूरत थी।’’ बॉबी का मानना है कि सोशल मीडिया ने लोगों को मजबूत बनाया है और उन्हें समाज से जुड़े मुद्दों पर अपना विचार प्रकट करने के लिए एक मंच दिया है। 

टॅग्स :बॉबी देओल# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'तेरेको कितने पैसे चाहिए?': सनी देओल हरिद्वार में धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन के दौरान चुपके से रिकॉर्डिंग कर रहे पैपराज़ो पर भड़के | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: 65 साल फिल्मी करियर, मर्दानगी, भावुकता और करिश्मा..., जानिए कौन थे धर्मेंद्र

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: शर्म नहीं आती... मीडिया पर भड़के एक्टर सनी देओल, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक अभिनेता का पुनर्जन्म, अब हिट फिल्मों के साथ आशीर्वाद गिन रहे हैं बॉबी देओल

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: सलमान या शाहरुख?, बॉबी देओल ने इंटरव्यू में खोले कई राज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?