परिणीति चोपड़ा को ऑन स्क्रीन बैडमिंटन के दांव-पेंच सिखाएंगे ये एक्टर

By मेघना वर्मा | Published: June 22, 2019 01:43 PM2019-06-22T13:43:42+5:302019-06-22T13:43:42+5:30

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म लेडीज वर्सज रिकी बहल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली थी।

manav kaul play Parineeti Chopra's coach in Saina Nehwal Boipic | परिणीति चोपड़ा को ऑन स्क्रीन बैडमिंटन के दांव-पेंच सिखाएंगे ये एक्टर

परिणीति चोपड़ा को ऑन स्क्रीन बैडमिंटन के दांव-पेंच सिखाएंगे ये एक्टर

Highlightsपरिणीति चोपड़ा जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में दिखाई देंगी। आखिरी बार परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म केसरी में दिखी थीं।

परिणीति चोपड़ा ने श्रद्धा कपूर को फिल्म साइना नेहवाल के लिए रिप्लेस कर दिया है। अब बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म को लेकर लगातार बज्ज बना हुआ है। वहीं रिसेंटली खबर मिली है केसरी एक्ट्रेस को बैडमिंटन के दांव-पेंच सिखाने के लिए अपने जमाने के धुरंधर एक्टर को चुना गया है। 

परिणीति चोपड़ा इन दिनों बैडमिंटन कोच में समय बिता रही हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए परिणीति इन दिनों खूब पसीना बहा रही हैं। मुंबई मिरर की खबर की मानें तो साइना नेहवाल की इस फिल्म में उनके कोच का किरदार और कोई नहीं बल्कि एक्टर मानव कौल निभाएंगे। मानव कौल परिणीति को फिल्म में बैंडमिंटन के दांव-पेंच सिखाते दिखेंगे। 

सोर्स के मुताबिक, 'अमोल गुप्ते और टीम को लगता है कि मानव कौल इस रोल पर पूरी तरह से फिट बैठते हैं। इस रोल के लिए उन्होंने रिसर्च करना भी शुरु कर दिया है। फिल्म इस साल के अक्टूबर के महीने में शूट शुरू हो जाएगा।' मानव कई सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं इनमें बदला, तुम्हारी सुल्लू और जॉली एलएलबी 2 शामिल हैं। 

वहीं परिणीति ने भी अपने इस किरदार को लेकर बयान दिया था। परिणीति ने कहा था कि वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। दिन के कई घंटे वो बैडमिंटन खेलने और सीखने में बिताती हैं। एक्ट्रेस अपने किरदार के साथ जस्टिस करना चाहती हैं इसलिए वो इस फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। 

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म लेडीज वर्सज रिकी बहल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली थी। वहीं उनकी फिल्म इश्कजादे भी लोगों को काफी पसंद आयी थी। आखिरी बार परिणीति को अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म केसरी में देखा गया था। 

 

Web Title: manav kaul play Parineeti Chopra's coach in Saina Nehwal Boipic

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे