लाइव न्यूज़ :

अर्जुन कपूर से रिश्ते पर मलाइका अरोड़ा ने कहा - प्यार की कोई उम्र नहीं होती

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 19, 2023 14:20 IST

मलाइका ने अपनी वेडिंग प्लान को लेकर भी बात की। मलाइका ने कहा कि उन्होंने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जब ऐसा कुछ होगा तो वह जरूर बताएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था इसके बाद वह अर्जून कपूर के साथ रिश्ते में आईंमैं बस यही कहूंगी कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती - मलाइका

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की बाते होती रहती हैं। अरबाज खान संग मलाइका के तलाक की वजह भी लोग अर्जुन कपूर को ही मानते हैं। हालांकि मलाइका ने अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ छुपाया नहीं है और हमेशा अपनी बात खुल कर रखी है।

हाल ही में इंडिया टुडे कॉनक्लेव में शामिल हुई मलाइका ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। मलाइका ने कहा, "जब मैंने तलाक लिया था तो मुझे कहा गया था कि तुमने क्यों तलाक लिया, क्योंकि ये टैग मेरे साथ हमेशा रहेगा। फिर जब मुझे तलाक के बाद प्यार मिला तो लोगों ने कहा कि इसे प्यार कैसे मिल गया। फिर अपने से कम उम्र के मर्द से प्यार करने पर मुझे बोला गया कि मैं अपने होश खो बैठी हूं। लेकिन मैं बस यही कहूंगी कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। आप प्यार में हैं तो हैं।" मलाइका ने आगे कहा, "इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप उम्र में छोटे शख्स से प्यार कर रहे हैं या बड़े, इससे हमारा स्पेस नहीं बताया जा सकता। मैं खुश हूं कि मुझे एक ऐसा पार्टनर मिला है जो मुझे समझता है। वो उम्र में छोटा है तो ठीक है. मुझे लगता है क्योंकि वो मुझसे यंग है, इसलिए मैं भी यंग महसूस करती हूं। इससे मुझे खुशी मिलती है। मुझे दुनिया में सबसे बेहतरीन महसूस होता है। मुझे लगता है कि यहां मौजूद महिलाएं मुझसे सहमत होंगी।"

बता दें कि साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था। इसके बाद वह अर्जून कपूर के साथ रिश्ते में आई। मलाइका ने अपनी वेडिंग प्लान को लेकर भी बात की। मलाइका ने कहा कि उन्होंने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जब ऐसा कुछ होगा तो वह जरूर बताएंगी। वह अर्जुन के साथ फिलहाल प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रही हैं।

टॅग्स :मलाइका अरोराअर्जुन कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीअरबाज़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?