मलाइका-अर्जुन की शादी के खिलाफ हैं परिवार ये अहम लोग, एक होने से पहले ही अलग हो जाएंगे दोनों?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 19, 2019 12:21 PM2019-01-19T12:21:14+5:302019-01-19T12:21:14+5:30

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ में कई सारी पब्लिक अपीएरेंस की हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

malaika arora arjun kapoor relation these people against their wedding | मलाइका-अर्जुन की शादी के खिलाफ हैं परिवार ये अहम लोग, एक होने से पहले ही अलग हो जाएंगे दोनों?

मलाइका-अर्जुन की शादी के खिलाफ हैं परिवार ये अहम लोग, एक होने से पहले ही अलग हो जाएंगे दोनों?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि दोनों अपने लिए एक घर की तलाक की है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ में कई सारी पब्लिक अपीएरेंस की हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन शादी के पहले खबरे आने लगी हैं कि कुछ लोग हैं दो दोनों के रिश्ते से नाराज हैं। जिस कराण से दोनों की शादी में अब रुकावट आ सकती है।

ये लोग हैं नाराज

कुछ दिनों पहले ही ये बात सामने आई थी कि मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान के भाई और सुपरस्टार सलमान खान इन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं हैं। जिस कारण से उन्होंने अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर की एंट्री घर में बैन कर दी है। दूसरी तरफ अब कपूर फैमिली के कुछ मेंबर्स भी इस रिश्ते से नाखुश बताए जा रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अनिल कपूर और सोनम कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। 

ये लोग मलाइका को पसंद नहीं करते हैं। यहीं कारण है कि ये नहीं चाहते हैं कि अर्जुन मलाइका से शादी करें। खबर के अर्जुन को सोनम मलाइका से दूर रहने की सलाह तक दे चुकी हैं। कहा जाता है कि इस नाराजगी के पीछे सोनम और मलाइका के बीच हुई एक छोटी सी अनबन है। 

इतना ही नहीं अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से एतराज सोनम को ही नहीं बल्कि दो और करीबी लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं है। अर्जुन के पिता बोनी और बहन अंशुला इस भी काफी हद तक इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं।

ये हैं रिश्ते के पक्ष में

सोशल मीडिया की फोटो से एक बात तो साफ है कि  चाचा संजय कपूर तो मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को पूरी तरह के एक्सेप्ट कर चुके है। हाल ही में एक पार्टी के दौरान संजय ने मलाइका और अर्जुन के साथ खूब पोज भी दिए थे।

Web Title: malaika arora arjun kapoor relation these people against their wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे