लाइव न्यूज़ :

शख्स ने मेरी कार को टक्कर मारी और रेप की धमकी दी, माही विज ने गाड़ी का नंबर साझा कर मुंबई पुलिस से मांगी मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2022 08:39 IST

माही विज ने घटना की जानकारी ट्विटर पर दी है। मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनसे मदद मांगी है। ट्वीट में माही ने लिखा, इस व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मार दी और मुझे बलात्कार की धमकी दी, उसकी पत्नी भी मुझपर आक्रामक हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने माही विज को नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की बात कही हैएक ट्वीट में माही ने खुलासा किया कि घटना के समय उनकी बेटी तारा भी कार में थी

मुंबईः टेलीविजन अभिनेत्री माही विज ने मुंबई पुलिस से एक व्यक्ति द्वारा उनकी कार को टक्कर मारने और रेप की धमकी देने की शिकायत की है। माही विज ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से मदद मांगते हुए लिखा कि एक शख्स ने उनकी कार को टक्कर मारी और गाली-गलौज की। माही ने ट्वीट में कार का नंबर भी साझा किया है।

ट्वीट में माही ने लिखा, इस व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मार दी और मुझे बलात्कार की धमकी दी, उसकी पत्नी आक्रामक हो गई। मुंबई पुलिस इस आदमी को खोजने में मदद करें जो हमारे लिए खतरा है। माही ने पोस्ट के साथ कार की नंबर प्लेट की एक क्लिप भी साझा की है।

उधर, मुंबई पुलिस ने माही की मदद को आगे आई और उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करें।" एक अन्य ट्वीट में माही ने खुलासा किया कि घटना के समय उनकी बेटी तारा भी कार में थी।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीमुंबई पुलिसट्विटरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल