लाइव न्यूज़ :

मीटू में आलोकनाथ पर लगे आरोपों पर बोली माधुरी, मैं उन्हें जानकर भी अंजान रही

By भाषा | Updated: February 8, 2019 15:20 IST

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि वह अपने साथ काम कर चुके चरित्र अभिनेता आलोकनाथ और फिल्म निर्माता सौमिक सेन का मीटू अभियान में नाम आने के बाद हैरान रह गई थीं

Open in App

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि वह अपने साथ काम कर चुके चरित्र अभिनेता आलोकनाथ और फिल्म निर्माता सौमिक सेन का मीटू अभियान में नाम आने के बाद हैरान रह गई थीं क्योंकि वह उनके व्यक्तित्व के इस पहलू से अनजान थीं।

बीते साल अगस्त में बॉलीवुड को हिलाकर रख देने वाले मीटू अभियान में लेखक और निर्देशक विन्ता नंदा ने आलोकनाथ पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इसके अलावा माधुरी की फिल्म "गुलाब गैंग" के निर्देशक सौमिक सेन पर भी तीन महिलाओं ने अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या इन दोनों कलाकारों के नाम मीटू अभियान में आने से उन्हें दुख पहुंचा था, माधुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "यह हमेशा हैरान करने वाला होता है क्योंकि आप उन्हें जानते तो हैं लेकिन उस तरह से नहीं जानते।" 

माधुरी ने कहा, "यह हमेशा हैरान करने वाला होता है जब इस तरह की बातें सामने आती हैं। आप उन्हें कितना जानते थे और कितना जान रहे हैं, यह दो अलग अलग बातें हैं। यह बहुत चौंकाने वाला मामला था।” माधुरी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म "टोटल धमाल" की तैयारी में व्यस्त हैं।

टॅग्स :माधुरी दीक्षित# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

भारतVIDEO: कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने माधुरी दीक्षित को बताया 'दोयम दर्जे की अभिनेत्री', मचा बवाल

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: आईफा-2025 में छाए शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित?, डांस देख यादों में खोए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित करेंगे परफॉर्म?, रिहर्सल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?