लाइव न्यूज़ :

वोट न दे पाने पर अक्षय कुमार जमकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- वह तो कनाडाई नागरिक हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2019 08:59 IST

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान किया गया। इस दौरान सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह सहित कई स्टार्स वोट डालने पहुंचे, लेकिन अक्षय कुमार को छोड़कर

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार वोट नहीं डाल पाए जिस कारण से वह ट्रोल हो गए हैंअक्षय के पास भारत की जगह कनाडा का नागरिकता है

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान किया गया भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टियों को 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान किया गया। इस दौरान सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह सहित कई स्टार्स वोट डालने पहुंचे। फिल्मी सितारों ने जहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, वहीं लोगों से भी वोट देने की अपील की। 

लेकिन इस मौके पर अक्षय कुमार वोट नहीं दे पाए, जिस कारण से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गए हैं। अक्षय उन स्टार्स में हैं जो देशवासियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। लेकिन भारत की नागरिकता ना होने के कारण वह देश में वो नहीं के सकते हैं। दरअसल अक्षय के पास कनेडियन पासपोर्ट है। जिस कारण से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं।

एक यूजर ने लिखा- शाहरुख, सलमान, आमिर, ट्विंकल खन्ना सभी ने अपना वोट डाला सिवाय देशभक्त अक्षय कुमार के, वह एक कनाडाई नागरिक हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड के सबसे बड़े भक्त अक्षय कुमार ने आज वोट नहीं डाला।

वहीं, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने जुहू के मतदान केन्द्र में वोट डाला था  लेकिन अक्षय उनके साथ नहीं थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय को लेकर जमकर टिप्पणी की गई हैं। हाल ही अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया था। ऐसे में वोट ना डालने के कारण वह विवादों में घिर गए हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?