लोकमत ग्रुप का लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड का मंच आज की शाम धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुका है।इसका भव्य आयोजन मुंबई में बुधवार को होने जा रहा है। लोकमत ग्रुप द्वारा दिया जाने वाला लोकमत मोस्ट स्टाइलिश 2018 का यह तीसरा साल है। लोकमत मोस्ट स्टाइलिश पुरस्कार दैनिक लोकमत द्वारा आयोजित किया जाता है। । महाराष्ट्र स्टाइल पुरस्कार माराठी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसलिए इस अवार्ड को लेकर पूरा महाराष्ट्र उत्सुक है। इस पुरस्कार के तहत कई अब तक कई लोगों को पुरस्कृत किया जा चुका है।
इसके अलावा इसकी काफी सरहाना भी हुई है। इस समारोह 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मराठी फिल्म, बॉलीवुड, टीवी, फैशन इंडस्ट्री के लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा इस समारोह में कई हस्तियां भाग लेंगी।
स्टाइलिश अवॉर्ड की रेस में बाजीराव मस्तानी, पद्मावती जैसे बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके रणवीर सिंह और 'स्त्री' फिल्म में काम कर चुके राजकुमार राव पर निगाहें टिकी हैं। वहीं, अभिनेत्री की बात करें तो 'टॉयलेट' एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान में काम कर चुकीं भूमि पेडनेकर और हिट फेम जाह्नवी कपूर और तापसी पन्नी का नाम है। वहीं संगीतकार अजय-अतुल का नाम पर भी जोर-शोर से चर्चा है। बता दें कि सोनू निगम इस समारोह में सोनू निगम मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेत्री साईं ताम्हनकर जैसे कई सितारें आ रहे हैं। इसलिए, लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड के लिए आज की शाम का बेसब्री से इंताजर है।
ये हैं पूरी गेस्ट लिस्ट
1. एंजेला क्रिस्लन्ज़की2. मंदना करीमी3. सौन्दर्या शर्मा4. अदाह शर्मा5. जरीन खान6. साहिल सलाथिया7. संदीपा धर8. संजीदा शेख़9.अमृता खानविलकर10. साईं ताम्हनकर11.स्वप्निल जोशी12. सोनाली कुलकर्णी13. उर्मिला कानिटकर14. शीतल उपारे15. सिद्धार्थ जाधव16. वैदेही परशुरामी17. श्रिया पिलगांवकर18. वारिना हुसैन19. अदिति बुढाथोकी 20. अनंग्शा बिस्वास21. किशोरी शहाणे22. मंगेश बोरगांवकर23. कीर्ति किल्लेदार24.सुयश तिलक
बता दें कि लोकमत ग्रुप का महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड की शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई थी। पहले लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टालिश अवार्ड दिसंबर 2016 में बांटे गए थे। इस समारोह की खास बात यह थी कि एक तरफ हृतिक-टाइगर को अवार्ड मिले तो दूसरी ओर ऋषि कपूर और सोनाली बेंद्रे ने भी महत्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त किए थे।